You are currently viewing आज का राशिफल 8 अगस्त 2025: वृषभ, कन्या और मकर राशि के लिए भाग्यशाली दिन, शुभ योग से मिलेगा अप्रत्याशित लाभ – Today horoscope 8 august 2025: Lucky day for taurus, virgo and capricorn, auspicious yoga will give unexpected benefits
आज का राशिफल 8 अगस्त 2025: वृषभ, कन्या और मकर राशि के लिए भाग्यशाली दिन, शुभ योग से मिलेगा अप्रत्याशित लाभ - Today horoscope 8 august 2025: Lucky day for taurus, virgo and capricorn, auspicious yoga will give unexpected benefits

आज का राशिफल 8 अगस्त 2025: वृषभ, कन्या और मकर राशि के लिए भाग्यशाली दिन, शुभ योग से मिलेगा अप्रत्याशित लाभ – Today horoscope 8 august 2025: Lucky day for taurus, virgo and capricorn, auspicious yoga will give unexpected benefits

  • Post author:
  • Post comments:0 Comments

ज्योति बब्बर – 8 अगस्त 2025 का दिन कई राशियों के लिए खास रहेगा। वृषभ, कन्या और मकर राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ और लाभदायक साबित होगा। चंद्रमा मकर राशि में उत्तराषाढा उपरांत श्रवण नक्षत्र से संचार करेंगे। सूर्य, बुध, मंगल और चंद्रमा के बीच बनने वाले शुभ संयोग और समसप्तक योग के साथ मंगल के नवम पंचम योग से भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही बुध के उदय होने का भी लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं सभी राशियों का विस्तृत राशिफल।

मेष राशि –

आज चंद्रमा का मकर राशि में गोचर आपके लिए शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता और पिता का सहयोग मिलेगा। नौकरी में पद व प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सामाजिक और पारिवारिक सम्मान में वृद्धि होगी। सगे-संबंधियों से मुलाकात के योग हैं। सेहत का ध्यान रखें।

वृषभ राशि –

भाग्य आपका साथ देगा। पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को मेहनत का फल मिलेगा। आय के स्रोत बढ़ेंगे। जीवनसाथी को खुश करने के लिए उपहार दे सकते हैं। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि –

काम का दबाव और अतिरिक्त जिम्मेदारी रह सकती है। योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है। पारिवारिक रिश्तों को समय दें। बिजनेस में लाभ होगा लेकिन वैवाहिक जीवन में मतभेद संभव है। धार्मिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

कर्क राशि –

जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। अटके हुए काम पूरे होंगे। नौकरी में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। साझेदारी में नया काम शुरू कर सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। प्रबंधन क्षमता का उपयोग करें।

सिंह राशि –

रिश्तेदारों से उपहार मिलने की संभावना है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। नौकरी में व्यस्तता के बावजूद शुभ परिणाम मिलेंगे। खानपान के व्यवसायियों के लिए दिन लाभदायक है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। विरोधियों से सावधान रहें।

कन्या राशि –

नई ऊर्जा का अनुभव करेंगे। कार्यक्षेत्र में सुचारू प्रगति होगी। पुराने मित्र से लाभ मिलेगा। कोई इच्छा पूरी हो सकती है। भाई-बहनों या जीवनसाथी के लिए उपहार खरीद सकते हैं। पुराने निवेश से फायदा संभव है।

तुला राशि –

समस्याओं से निपटने में मेहनत करनी होगी। रिश्तेदारों से उपहार मिलने की संभावना है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। बच्चों की सेहत को लेकर सावधानी रखें। वाणी में संयम बरतें।

वृश्चिक राशि –

मेहनत से सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन मिलेगा। मानसिक भटकाव से बचें। दूर के रिश्तेदार का ख्याल आ सकता है। कारोबार में लाभ होगा। सरकारी कार्यों में सफलता संभव है। प्रेम जीवन में मधुर बातचीत होगी।—

धनु राशि –

दिन व्यस्त और उलझन भरा रह सकता है। योजनाबद्ध तरीके से काम करें। बिजनेस में लाभ और अच्छी डील मिलने की संभावना है। पारिवारिक कार्यों में समय देंगे। जीवनसाथी के साथ शाम अच्छा बीतेगा। खानपान में लापरवाही से बचें।

मकर राशि –

नई जिम्मेदारी मिल सकती है। सतर्क रहकर कार्य करें। व्यापार में मुनाफे के अवसर मिलेंगे। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य रहेगा। निवेश से लाभ मिलेगा। दोस्तों या रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। मनोरंजन का आनंद लेंगे।

कुंभ राशि –

काम में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन परिवार व दोस्तों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में लाभ होगा। शिक्षा में सफलता मिलेगी। आध्यात्मिक विषयों में रुचि रहेगी। छोटी या लंबी दूरी की यात्रा संभव है।

मीन राशि –

आर्थिक प्रयास सफल होंगे। बिजनेस में अच्छा मुनाफा होगा। नौकरी में सम्मान और प्रभाव बढ़ेगा। पहचान का दायरा बढ़ेगा। समय पर कार्य पूरे होंगे। पिता से लाभ संभव है। खर्च पर नियंत्रण रखें।

 

आज का राशिफल 8 अगस्त 2025: वृषभ, कन्या और मकर राशि के लिए भाग्यशाली दिन, शुभ योग से मिलेगा अप्रत्याशित लाभ –

Today horoscope 8 august 2025: Lucky day for taurus, virgo and capricorn, auspicious yoga will give unexpected benefits

Leave a Reply