You are currently viewing पंजाब में कैबिनेट बैठक आज, लैंड पूलिंग पॉलिसी पर हो सकता है बड़ा फैसला – Cabinet meeting in punjab today, a big decision can be taken on land pooling policy
पंजाब में कैबिनेट बैठक आज, लैंड पूलिंग पॉलिसी पर हो सकता है बड़ा फैसला - Cabinet meeting in punjab today, a big decision can be taken on land pooling policy

पंजाब में कैबिनेट बैठक आज, लैंड पूलिंग पॉलिसी पर हो सकता है बड़ा फैसला – Cabinet meeting in punjab today, a big decision can be taken on land pooling policy

  • Post author:
  • Post comments:0 Comments

राजकुमार – पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज राज्य मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि यह बैठक लैंड पूलिंग पॉलिसी को लेकर अहम साबित हो सकती है, क्योंकि किसान जत्थेबंदियों ने इस नीति की अधिसूचना को कैबिनेट में रद्द करने की मांग की है।

सूत्रों के अनुसार, सरकार इस मुद्दे पर कोई बड़ा प्रस्ताव ला सकती है। हालांकि, अभी तक सरकारी तौर पर बैठक का एजेंडा जारी नहीं किया गया है। इसके अलावा यह भी उम्मीद की जा रही है कि उद्योगपतियों को राहत देने और विकास से जुड़े अन्य अहम प्रस्तावों पर भी चर्चा हो सकती है, क्योंकि स्वतंत्रता दिवस 2025 से पहले पंजाब सरकार कुछ बड़े एलान कर सकती है।

गौरतलब है कि इससे पहले 30 जुलाई 2025 को हुई कैबिनेट बैठक में पंजाब सरकार ने राज्य के 154 ब्लॉकों के पुनर्गठन को मंजूरी दी थी। इस निर्णय के बाद अब राज्य में पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

सरकार पहले ही कन्वर्जन नीति को मंजूरी दे चुकी है, जिसके तहत औद्योगिक प्लॉटों को व्यावसायिक गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इस कदम से राज्य के उद्योगपतियों को काफी राहत मिली है और औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

 

पंजाब में कैबिनेट बैठक आज, लैंड पूलिंग पॉलिसी पर हो सकता है बड़ा फैसला –

Cabinet meeting in punjab today, a big decision can be taken on land pooling policy

Leave a Reply