ज्योति बब्बर – आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल और लंबे समय तक बैठकर काम करने की आदत ने बेली फैट की समस्या को आम बना दिया है। गलत खानपान, फिजिकल एक्टिविटी की कमी और तनाव जैसे कारणों से पेट के आसपास चर्बी जमने लगती है, जो ना सिर्फ शरीर की शेप खराब करती है बल्कि कई हेल्थ प्रॉब्लम्स की वजह भी बन सकती है।
अगर आप भी बेली फैट कम करने के लिए आसान और असरदार तरीका ढूंढ रहे हैं, तो कुछ कोर एक्सरसाइज आपकी मदद कर सकती हैं। ये एक्सरसाइज न सिर्फ पेट की चर्बी घटाती हैं, बल्कि कोर मसल्स को मजबूत बनाकर बैक पेन और पोस्चर जैसी समस्याओं से भी राहत दिलाती हैं।
यहां जानिए बेली फैट घटाने के लिए 5 सबसे असरदार कोर एक्सरसाइज:
1. प्लैंक
बेली फैट घटाने की सबसे असरदार एक्सरसाइज
प्लैंक एक सिंपल लेकिन हाई इफेक्टिव कोर एक्सरसाइज है, जो पेट की चर्बी तेजी से घटाने में मदद करती है। यह कोर स्ट्रेंथ को बढ़ाती है और शरीर के पोस्चर को भी सुधारती है।
कैसे करें:
पुश-अप पोजिशन में आएं और कोहनियों को कंधों के नीचे रखें।
शरीर को सीधा रखें, पेट अंदर खींचें और हिप्स टाइट रखें।
शुरुआत में 30 सेकंड से शुरू करें, फिर धीरे-धीरे समय बढ़ाएं।
2. रशियन ट्विस्ट
साइड फैट कम करने के लिए बेस्ट
रशियन ट्विस्ट पेट के साइड हिस्से पर काम करता है और पेट को शेप में लाने में मदद करता है। यह बैलेंस और स्टैमिना को भी बेहतर बनाता है।
कैसे करें:
फर्श पर बैठें, घुटनों को मोड़ें और पैरों को थोड़ा ऊपर उठाएं।
दोनों हाथों को सामने जोड़कर, कमर से दाएं-बाएं ट्विस्ट करें।
15–20 बार के 3 सेट करें।
3. माउंटेन क्लाइंबर
फुल बॉडी फैट बर्निंग एक्सरसाइज
यह एक हाई-इंटेंसिटी कार्डियो एक्सरसाइज है जो कोर मसल्स के साथ-साथ पूरे शरीर की कैलोरी बर्न करती है। यह स्टैमिना और मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मदद करती है।
कैसे करें:
पुश-अप पोजिशन में आएं।
एक घुटने को छाती की ओर लाएं, फिर दूसरे पैर से रिपीट करें।
30 सेकंड तक लगातार करें।
4. हिप लिफ्ट
लोअर बेली फैट के लिए परफेक्ट एक्सरसाइज
हिप लिफ्ट एक्सरसाइज लोअर एब्स और ग्लूट्स को टोन करती है, जिससे नीचे के हिस्से की चर्बी कम होती है। यह कमर दर्द में भी राहत देती है।
कैसे करें:
पीठ के बल लेटें, घुटनों को मोड़ें और पैर जमीन पर रखें।
हिप्स को ऊपर उठाएं और कोर टाइट करें।
15–20 बार के 3 सेट करें।
5. बर्ड डॉग
कोर स्ट्रेंथ और बैलेंस के लिए बेस्ट
यह एक्सरसाइज कोर मसल्स को मजबूती देती है और बैलेंस सुधारती है। साथ ही यह स्पाइन की स्टेबिलिटी बढ़ाने में भी मददगार है।
कैसे करें:
टेबलटॉप पोजिशन में आएं (हाथ और घुटने जमीन पर)।
एक हाथ और उल्टा पैर सीधा करें, फिर वापिस लाएं।
दोनों तरफ से 10–12 बार रिपीट करें।
पेट की चर्बी तेजी से कम करने के लिए करें ये 5 बेहतरीन कोर एक्सरसाइज, मिलेंगे कमाल के नतीजे –
To reduce belly fat fast, do these 5 best core exercises, you will get amazing results