राजकुमार – पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज फरीदकोट में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेंगे और तिरंगा फहराएंगे। मुख्यमंत्री वीरवार शाम फरीदकोट पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
सीएम मान का हेलिकॉप्टर फरीदकोट की नई अनाज मंडी के ग्राउंड में लैंड हुआ। इस मौके पर फरीदकोट से आम आदमी पार्टी के विधायक गुरदित्त सिंह सेखों, जिला योजना कमेटी के चेयरमैन गुरतेज सिंह खोसा, फरीदकोट रेंज के डीआईजी अश्विनी कपूर, डिप्टी कमिश्नर पूनमदीप कौर और एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन मौजूद रहे। जिला पुलिस की टुकड़ी ने मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी।
स्वतंत्रता दिवस समारोह से पूर्व मुख्यमंत्री भगवंत मान ऐतिहासिक गुरुद्वारा टिल्ला बाबा फरीद में माथा टेकेंगे। यह गुरुद्वारा सिख आस्था का प्रमुख केंद्र है, और हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां नमन करने आते हैं।
स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। नेहरू स्टेडियम और उसके आसपास के क्षेत्रों में करीब 2,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। पूरे इलाके की निगरानी CCTV कैमरों और ड्रोन तकनीक से की जा रही है ताकि सुरक्षा में कोई चूक न हो।
फरीदकोट में मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान कुछ विकास परियोजनाओं की शुरुआत की योजना थी, लेकिन प्रशासन ने फिलहाल इन्हें स्थगित कर दिया है। डिप्टी कमिश्नर पूनमदीप कौर ने जानकारी दी कि समारोह से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, और कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया जाएगा।
फरीदकोट में मुख्यमंत्री भगवंत मान फहराएंगे तिरंगा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम –
Chief minister bhagwant mann will hoist the tricolor in faridkot, tight security arrangements