संदीप – साफ-सुथरे और मजबूत नाखून न सिर्फ सुंदरता बढ़ाते हैं, बल्कि आपके स्वास्थ्य का भी संकेत होते हैं। खासकर मानसून के मौसम में नाखूनों की देखभाल बेहद जरूरी हो जाती है। इस समय पैर गीले रहने या जूते गीले होने की वजह से फंगल इंफेक्शन का खतरा काफी बढ़ जाता है।
महिलाएं जहां अपने नेल्स का नियमित रूप से ध्यान रखती हैं, वहीं पुरुष अक्सर इसे नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे नाखूनों में गलन, दर्द, पस और संक्रमण जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि नाखूनों के फंगल इंफेक्शन के कारण, लक्षण, और घरेलू उपाय क्या हैं।
नाखूनों में फंगल इंफेक्शन क्यों होता है?
फंगल इंफेक्शन गर्म, नम और अंधेरी जगहों पर तेजी से फैलता है। नीचे दिए कारणों से यह समस्या और भी बढ़ सकती है:
गीले पैरों में ही जूते पहनना
लंबे समय तक गीले जूते पहने रहना
पैरों की सफाई न करना
नाखून का त्वचा में घुसना
लंबे समय तक नेल पेंट लगाए रखना
खराब क्वालिटी के नेल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल
इन सभी कारणों से नाखून पीले, काले या कमजोर हो सकते हैं, और धीरे-धीरे टूटने भी लगते हैं।
फंगल इंफेक्शन को दूर करने के लिए आप एक प्राकृतिक एंटीफंगल तेल घर पर ही बना सकते हैं।
तेल बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:
2 बड़े चम्मच सरसों का तेल
3-4 कली लहसुन (कूट लें)
½ चम्मच मेथी दाना
1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1 चुटकी हींग
तेल कैसे बनाएं:
1. सरसों के तेल को गर्म करें।
2. उसमें लहसुन, मेथी, हल्दी और हींग डालें।
3. 2 मिनट तक पकाएं, फिर ठंडा होने दें।
4. यह तेल हल्का गुनगुना करके दिन में 2-3 बार नाखूनों पर लगाएं।
5. 10-15 दिन तक नियमित रूप से उपयोग करें।
तेल के फायदे:
सरसों का तेल: ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है और एंटीफंगल गुणों से भरपूर होता है।
लहसुन: नेचुरल एंटीऑक्सिडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुणों से युक्त।
मेथी: नाखूनों को मजबूत बनाती है।
हल्दी: सूजन और इंफेक्शन को कम करती है, हीलिंग में मदद करती है।
हींग: संक्रमण और दर्द में राहत देती है।
यदि संक्रमण बढ़ रहा हो, नाखून से पस निकलने लगे, नाखून पूरी तरह सड़ जाए या टूटने की स्थिति में हो, तो घरेलू उपाय पर्याप्त नहीं होते। ऐसी स्थिति में त्वचा विशेषज्ञ से तुरंत संपर्क करना चाहिए।
बरसात में नाखून हो रहे हैं सड़ने-गलने तो अपनाएं ये उपाय, फंगल इंफेक्शन को बढ़ने से रोकने में मिलेगी राहत –
If your nails are rotting in the rainy season, then adopt these remedies, you will get relief in preventing fungal infection from growing