ज्योति बब्बर – 22 अगस्त, गुरुवार को चंद्रमा का गोचर आश्लेषा नक्षत्र से शुरू होकर कर्क राशि में होगा, जहां वे त्रिग्रह योग और गौरी योग बना रहे हैं। ऐसे शुभ योगों का असर अधिकांश राशियों की उन्नति और सकारात्मकता में दिखेगा। आइए जानें कि मेष से लेकर मीन तक हर राशि के लिए कैसा रहेगा दिन।
मेष राशि –
आज आपके लिए दिन काफी शुभ रहेगा। आर्थिक दृष्टि से लाभ होगा यदि कहीं पैसा अटका है, तो उसकी वसूली संभव है। प्रेम जीवन में भाग्य का साथ मिलेगा, संतान से प्रसन्नता होगी और यदि कोशिश कर रहे हैं तो संतान की प्राप्ति की संभावना भी बनती दिख रही है।
वृषभ राशि –
आज आपकी राशि में दिन मिलाजुला रहेगा। धातु या इलेक्ट्रानिक्स से जुड़े व्यापारियों को लाभ संभव है। लेकिन परिवारिक जिम्मेदारियों के चलते अप्रत्याशित खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान देना महत्वपूर्ण है, और कानूनी या सरकारी कामों में कुछ दिक्कतें रह सकती हैं।
मिथुन राशि –
आज मिथुन राशि वाले प्रयासों में सफलता पाएंगे। आय बढ़ सकती है और कुछ पेंडिंग काम भी पूरे हो सकते हैं। यात्रा का योग है। नए व्यापार या पारिवारिक व्यापार में लाभ मिल सकता है, लेकिन भरोसेमंद लोगों से ही सहयोग लें।
कर्क राशि –
त्रिग्रह और गौरी योग का असर आपके पक्ष में रहेगा। कारोबार में लाभ होगा, सुख-साधन मिलेंगे और पारिवारिक तालमेल बनेगा। शिक्षा या बच्चों से संबंधित मामलों में सफलता लेकर दिन सकारात्मक रहेगा।
सिंह राशि –
आज कार्यक्षेत्र में सफलता संभव है, लेकिन वरिष्ठों का असहयोग मानसिक रूप से चिंता दे सकता है। प्राथमिकता से काम करें, सेहत का ख्याल रखें और जल्दबाजी निर्णय टालें।
कन्या राशि –
व्यवसाय या काम में साहसिक निर्णय आज लाभदायक रहेंगे। पिता या परिवार से सहयोग मिलेगा। जोखिमकर निवेश से बचें और खान-पान में संयम बरतें।
तुला राशि –
बिजनस या सेल्स क्षेत्र में लाभ मिल सकता है। प्रेम-जीवन में सुख रहेगा। हालांकि खर्च बढ़ सकते हैं बजट पर ध्यान रखें। परिवार में बदलाव का विचार आ सकता है, संयम आवश्यक है।
वृश्चिक राशि –
सरकारी कार्यक्रमों या योजनाओं से आज लाभ हो सकता है। सहयोगियों से समर्थन मिलेगा। लेकिन महत्वपूर्ण काम खुद संम्भालें अन्य पर निर्भरता आपके लिए बाधा बन सकती है।
धनु राशि –
दोपहर बाद कार्यभार बढ़ सकता है, लेकिन अधिकारियों से समर्थन मिलेगा। बिज़नेस और शिक्षा में सुधार दिखाई देगा। सावधानीपूर्वक यात्रा करें।
मकर राशि –
आपका व्यावहारिक दृष्टिकोण लाभदायक रहेगा। काम में सफल होंगे, करियर में उन्नति होगी। परिवार से सहयोग मिलेगा। लोन के प्रयासों में सफलता मिल सकती है।
कुंभ राशि –
आज रिश्तों में मधुरता रहेगी और घरेलू सुख बढ़ेगा। रोमांस के लिए समय मिलेगा। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। बच्चे या परिवार से खुशी मिलेगी।
मीन राशि –
काम के मामलों में तकनीकी चुनौती आ सकती है और यात्रा से जुड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक निर्णय सोच-समझकर लें। परिवार और अध्यात्म में संलिप्तता आपको सुकून देगी।
आज का राशिफल 22 अगस्त 2025: गजकेसरी और गौरी‑योग से मेष, कर्क और वृश्चिक राशि को विशेष लाभ जानें सभी राशियों का राशिफल –
Today horoscope 22 august 2025: Aries, cancer and scorpio get special benefits from gajkesari and gauri yoga, know the horoscope of all zodiac signs