You are currently viewing टीम इंडिया में लगातार नजरअंदाज किए जाने के बाद चेतेश्वर पुजारा ने लिया संन्यास – Cheteshwar pujara retired after being continuously ignored in team india
टीम इंडिया में लगातार नजरअंदाज किए जाने के बाद चेतेश्वर पुजारा ने लिया संन्यास - Cheteshwar pujara retired after being continuously ignored in team india

टीम इंडिया में लगातार नजरअंदाज किए जाने के बाद चेतेश्वर पुजारा ने लिया संन्यास – Cheteshwar pujara retired after being continuously ignored in team india

  • Post author:
  • Post comments:0 Comments

राजकुमार – भारतीय टेस्ट क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक, चेतेश्वर पुजारा ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी। पुजारा का यह फैसला ऐसे समय आया है जब टीम इंडिया में युवाओं को तरजीह दी जा रही है और अनुभवी खिलाड़ियों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है।

चेतेश्वर पुजारा ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केनिंग्टन ओवल (The Oval) में खेला था। तब से उन्हें टीम से बाहर रखा गया, भले ही भारतीय टीम को विदेशी दौरों पर कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

2025 के ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए उनकी वापसी की चर्चा भी हुई, लेकिन चयनकर्ताओं ने युवा और कम अनुभवी खिलाड़ियों को वरीयता दी। इसी बीच विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन जैसे दिग्गजों ने भी टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया, जिससे पुजारा की वापसी की संभावनाएं और भी कम हो गईं।

चेतेश्वर पुजारा ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट में अपने रिटायरमेंट का ऐलान करते हुए लिखा भारतीय जर्सी पहनना, राष्ट्रगान गाना और हर बार मैदान पर कदम रखते हुए अपनी पूरी कोशिश करना यह शब्दों में बयां करना नामुमकिन है। लेकिन जैसा कि कहते हैं, हर अच्छी चीज़ का अंत होना ही होता है। अपार कृतज्ञता के साथ मैंने भारतीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का फैसला किया है।

राजकोट से आने वाले पुजारा ने अपने पोस्ट में लिखा कि कैसे एक छोटे शहर के लड़के के रूप में उन्होंने भारतीय टीम के लिए खेलने का सपना देखा और उसे साकार किया।

यह खेल मुझे अनमोल अवसर, अनुभव और प्यार देकर गया। भारतीय टीम का हिस्सा बनना मेरे जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक रहा है।

पुजारा ने बीसीसीआई, सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन, कोचों, ट्रेनर्स और सहयोगी स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने परिवार, विशेष रूप से पत्नी पूजा, बेटी अदिति, माता-पिता और ससुराल पक्ष का भी धन्यवाद किया।

मेरे करियर में उनकी भूमिका अनमोल रही है। अब मैं अपने जीवन के अगले चरण की ओर बढ़ते हुए अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताने को लेकर उत्साहित हूं।

 

टीम इंडिया में लगातार नजरअंदाज किए जाने के बाद चेतेश्वर पुजारा ने लिया संन्यास –

Cheteshwar pujara retired after being continuously ignored in team india

Leave a Reply