You are currently viewing पंजाब खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के उप चेयरमैन पवन कुमार हंस द्वारा बाढ प्रभावित गांव संगोवाल का दौरा कर उनकी जरुरतों के बारे जानकारी ली 

पंजाब खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के उप चेयरमैन पवन कुमार हंस द्वारा बाढ प्रभावित गांव संगोवाल का दौरा कर उनकी जरुरतों के बारे जानकारी ली 

जालंधर ( ज्योति बब्बर ) : पंजाब खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के उप चेयरमैन पवन कुमार हंस ने अपने साथियों आप कमल लोच, प्रिंस,बाबा राज कुमार सुदर्शन एवं लखविंदर सिंह संधू ब्लाक प्रधान शाहकोट सहित आज शाहकोट के बाढ़ प्रभावित गांव संगोवाल का दौरा कर गांव के लोगों से बातचीत कर उनके बाढ़ से हुए नुकसान तथा उनकी मुख्य जरुरतों के बारे जानकारी ली।

उन्होंने प्रभावित लोगों को भरोसा दिलाया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार इस मुश्किल घड़ी में प्रदेश के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और हर पीड़ित परिवार की हर संभव सहायता की जाएगी ।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लोगों की जान-माल की रक्षा के लिए वचनबद्ध है और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।

About The Author

Leave a Reply