You are currently viewing मोहिंदर भगत ने श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में नतमस्तक होकर लिया बाबा जी का आशीर्वाद 

मोहिंदर भगत ने श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में नतमस्तक होकर लिया बाबा जी का आशीर्वाद 

श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले की दी समूह संगत को बधाईयां 

 

जालंधर( ज्योती बब्बर ): आज श्री सिद्ध बाबा सोढल जी के पावन मेले के शुभ अवसर पर पंजाब के केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में नतमस्तक होकर बाबा जी का आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर उन्होंने समूह संगत को श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले की बधाईयां देते हुए कहा कि श्री सिद्ध बाबा सोढल जी का पावन मेला भाईचारे, एकता और आस्था का प्रतीक है, जो समाज में आपसी सद्भावना व प्रेम का संदेश देता है।

श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर प्रबंधक कमेटी ने श्री मोहिंदर भगत के साथ साथ जालंधर के मेयर विनीत धीर, हल्का सेंट्रल के इंचार्ज नितिन कोहली, हल्का कैंट की हल्का इंचार्ज राजविंदर कौर थिआरा, हल्का नोर्थ के इंचार्ज दिनेश ढल्ल,पार्षद दीपक शारदा एवं अन्य गणमान्यों को सुंदर स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया।

About The Author

Leave a Reply