You are currently viewing कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया स्टेट फ्लड कंट्रोल रूम का दौरा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया स्टेट फ्लड कंट्रोल रूम का दौरा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया स्टेट फ्लड कंट्रोल रूम का दौरा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

 

जालंधर : कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने आज स्टेट फ्लड कंट्रोल रूम का दौरा कर बाढ़ राहत कार्यों का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली और उन्हें राहत एवं बचाव कार्यों को और तेजी से करने के निर्देश दिए।

मंत्री भगत ने कहा कि राज्य सरकार बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है और किसी भी पीड़ित को अकेला महसूस नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में आदेश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों से तुरंत रिपोर्ट तैयार की जाए, ताकि लोगों तक समय पर राहत सामग्री पहुँच सके।

 

उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार हर स्थिति पर नजर रखे हुए है और प्रशासनिक मशीनरी को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखा गया है।

मंत्री भगत ने कंट्रोल रूम का दौरा करने के बाद अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित गांवों और परिवारों की आने वाली हर काल पर तुरंत कार्रवाई करते हुए राहत सामग्री और जरूरी सुविधाएं समय पर पहुँचाई जाएं, ताकि किसी को भी किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर मंत्री जी के साथ पार्षद पति सौरभ सेठ,पार्षद पति अमन सिंह, युद्ध नशे के विरुद्ध के जालंधर वेस्ट के इंचार्ज कमल लोच उपस्थित थे।

About The Author

Leave a Reply