पंजाब के जिला जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है यहां जालंधर सेंट्रल हल्के से आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। जालंधर सेशन कोर्ट ने विधायक रमन अरोड़ा को बेल ग्रांट कर दी है। जानकारी के अनुसार रामा मंडी थाने में दर्ज रंगदारी के मामले में आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा के ये राहत दी है।AAP विधायक रमन अरोड़ा को कुछ दिन पहले पुलिस ने जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया था। आरोप है कि अरोड़ा ने अपने सहयोगियों के जरिए कारोबारियों और ठेकेदारों पर दबाव बनाकर भारी-भरकम रकम वसूल की। इस मामले में पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की और सबूत जुटाने के बाद विधायक को हिरासत में ले लिया। पुलिस का दावा है कि अरोड़ा के खिलाफ पर्याप्त गवाह और दस्तावेजी सबूत मौजूद हैं। अब पुलिस आगे की जांच न्यायिक हिरासत के दौरान करेगी।
आप विधायक रमन अरोड़ा को कोर्ट से मिली राहत
- Post author:JPB News 24
- Post published:September 22, 2025
- Post comments:0 Comments
You Might Also Like
अमिताभ बच्चन को पोते अगस्त्य के साथ जलसा के बाहर अभिवादन के लिए आते देख फैंस हैरान रह गए – Fans were surprised to see amitabh bachchan along with grandson agastya coming outside the jalsa to greet him
अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के साथ अपने रिश्ते के शुरुआती दिनों की कहानी साझा की – Anushka sharma shares the story of the early days of her relationship with virat kohli