You are currently viewing जालंधर में पटाखा मार्केट का स्थल बदला, अब बेअंत सिंह पार्क इंडस्ट्री एरिया में लगेगी मार्केट

जालंधर में पटाखा मार्केट का स्थल बदला, अब बेअंत सिंह पार्क इंडस्ट्री एरिया में लगेगी मार्केट

जालंधर में पटाखा मार्केट का स्थल बदला, अब बेअंत सिंह पार्क इंडस्ट्री एरिया में लगेगी मार्केट

जालंधर (पंजाब) – पिछले लंबे समय से चर्चा में रही पटाखा मार्केट को लेकर नया फैसला लिया गया है। नकोदर रोड खालसा स्कूल और लम्मा पिंड चौक चारा मंडी में पटाखा मार्केट लगाने के लिए पहले एनओसी दी गई थी, लेकिन सुरक्षा कारणों से इन जगहों को अब उपयुक्त नहीं माना गया।

नगर निगम कमिश्नर द्वारा जारी पत्र के अनुसार अब जालंधर की पटाखा मार्केट बेअंत सिंह पार्क, इंडस्ट्री एरिया फोकल प्वाइंट में लगाई जाएगी। प्रशासन ने यहां पर मार्केट लगाने को लेकर एनओसी जारी कर दी है।

इस फैसले से पटाखा विक्रेताओं और ग्राहकों को सुरक्षित स्थान पर मार्केट की सुविधा मिलेगी और त्योहारों के दौरान सुरक्षा प्रबंध भी बेहतर तरीके से किए जा सकेंगे।

Leave a Reply