विश्व दिल दिवस के अवसर पर जालंधर के गुरु नानक मिशन चौक स्थित विश्वविख्यात CareBest हॉस्पिटल की ओर से डॉ. रमन चावला के नेतृत्व में Heart Beat Run का आयोजन किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि SDM विवेक मोदी और सिविल सर्जन डॉ. रमन गुप्ता मौजूद रहे। वहीं, डॉ. सुषमा चावला, डॉ. पूजा कपूर, डॉ. एस.पी.एस. ग्रोवर, डॉ. नवनीत कौर और डॉ. जश्नीव कपूर ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। इस इवेंट में पंज-आब बाइक राइडर्स, रोटरी क्लब (वेस्ट), बॉक्सिंग अकादमी, कॉलोसल जिम के सदस्य और स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों को मुफ्त टी-शर्ट और सर्टिफिकेट प्रदान किए गए, जिससे एकता और स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सभी आयु वर्ग के लोग शामिल हुए और पूरे जोश के साथ दौड़ में भाग लिया। डॉ. रमन चावला ने कहा कि Heart Beat Run सिर्फ एक दिन का आयोजन नहीं होना चाहिए बल्कि यह रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनना चाहिए ताकि दिल की धड़कन कभी न रुके। वहीं, एसडीएम विवेक मोदी ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूकता फैलाने में अहम भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर अस्पताल का स्टाफ और शहर के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।