You are currently viewing अनमोल खन्ना को हल्का कैंट का मीडिया इंचार्ज नियुक्त किया गया

अनमोल खन्ना को हल्का कैंट का मीडिया इंचार्ज नियुक्त किया गया

समाज सेवा और युवाओं की आवाज़ को मज़बूती से आगे रखने के लिए पहचाने जाने वाले अनमोल खन्ना को हल्का कैंट का मीडिया इंचार्ज नियुक्त किया गया है। उनकी सेवा भावना, समर्पण और लगातार किए गए सामाजिक कार्यों को देखते हुए यह महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है। ज़िम्मेदारी संभालते हुए अनमोल खन्ना ने कहा कि वे जनता के विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि मीडिया के माध्यम से क्षेत्र की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुँचाकर उनके समाधान के लिए वे लगातार प्रयासरत रहेंगे। जनता की आवाज़ को बुलंद करना और विकास से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देना उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा।

इस अवसर पर हल्का कैंट की टीम ने अनमोल खन्ना को हार्दिक बधाइयाँ दीं और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में मीडिया प्रबंधन और अधिक मज़बूत एवं प्रभावशाली होगा।

About The Author

Leave a Reply