You are currently viewing केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया बस्ती पीरदाद मोहल्ला क्लिनिक का औचक निरीक्षण, जनता से ली जमीनी फीडबैक

केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया बस्ती पीरदाद मोहल्ला क्लिनिक का औचक निरीक्षण, जनता से ली जमीनी फीडबैक

केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया बस्ती पीरदाद मोहल्ला क्लिनिक का औचक निरीक्षण, जनता से ली जमीनी फीडबैक

जालंधर : पंजाब सरकार के केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने आज बस्ती पीरदाद स्थित मोहल्ला क्लिनिक का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्लिनिक में चल रही स्वास्थ्य सेवाओं, दवाइयों की उपलब्धता तथा डॉक्टर और स्टाफ की हाज़िरी का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सब कुछ संतोषजनक पाया गया।

मंत्री मोहिंदर भगत ने मरीजों और स्थानीय निवासियों से बातचीत कर सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता और उनके अनुभवों के बारे में जानकारी ली। लोगों ने बताया कि मोहल्ला क्लिनिक से उन्हें किफायती और त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं, जिससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को बड़ी राहत मिली है।

मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार का उद्देश्य है कि हर नागरिक को घर-घर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने क्लिनिक स्टाफ की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसी तरह ईमानदारी और समर्पण से जनता की सेवा करना ही असली जनसेवा है।

इस मौके पर उनके साथ स्थानीय अधिकारी और पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। मोहिंदर भगत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्लिनिक की स्वच्छता और दवाओं की नियमित सप्लाई सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply