You are currently viewing जलंधर में बढ़ते ट्रैफिक को लेकर अहम बैठक, नियमों की पालना और जागरूकता अभियान पर जोर

जलंधर में बढ़ते ट्रैफिक को लेकर अहम बैठक, नियमों की पालना और जागरूकता अभियान पर जोर

जलंधर में बढ़ते ट्रैफिक को लेकर अहम बैठक, नियमों की पालना और जागरूकता अभियान पर जोर

जालंधर : शहर में लगातार बढ़ रहे ट्रैफिक दबाव और सड़क सुरक्षा को लेकर आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस दौरान ट्रैफिक एडमिन संजीव कुमार और ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज जितेन्द्र सिंह के साथ विशेष मुलाकात हुई।

बैठक में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर यूथ एजुकेशनल सोसाइटी के प्रेसिडेंट राजकुमार साकी, जेपीबी न्यूज 24 से जतिन बब्बर, एंकर कोमल शर्मा तथा कैमरामैन अनुराग भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान शहर में बढ़ते ट्रैफिक, सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई के लिए शहर के विभिन्न प्रमुख चौकों और सड़कों पर आधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी मदद से ट्रैफिक की निगरानी की जा रही है और नियम तोड़ने वालों के चालान भी किए जा रहे हैं।

इसके साथ ही आम नागरिकों, विशेषकर विद्यार्थियों और युवाओं को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर भी सहमति बनी। अधिकारियों ने सभी वाहन चालकों से अपील की कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा सुरक्षित और जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके और शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

About The Author

Leave a Reply