संदीप – पंजाब की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। आम आदमी पार्टी की विधायक और राज्य की पूर्व मंत्री अनमोल गगन मान ने न केवल पार्टी से इस्तीफा दे दिया है, बल्कि उन्होंने राजनीति से भी संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है।
अनमोल गगन मान खरड़ विधानसभा सीट से विधायक थीं। उन्होंने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) को भेजते हुए आग्रह किया है कि इसे जल्द स्वीकार किया जाए।
अनमोल गगन मान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपने फैसले की जानकारी दी। उन्होंने लिखा दिल भारी है, लेकिन मैंने राजनीति छोड़ने का फैसला कर लिया है। विधायक पद से लेकर विधानसभा अध्यक्ष तक मेरा इस्तीफा स्वीकार किया जाए। मेरी शुभकामनाएं पार्टी के साथ हैं। मुझे उम्मीद है कि पंजाब सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी उतरेगी।
हालांकि अनमोल गगन मान ने राजनीति और विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है, लेकिन उन्होंने आम आदमी पार्टी और पंजाब सरकार के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें भरोसा है कि सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की कोशिश करेगी।
पंजाब – आप विधायक अनमोल गगन मान ने इस्तीफा दिया – Punjab – AAP MLA anmol gagan maan resign