प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए वैश्विक आर्थिक अस्थिरता पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आज दुनिया की अर्थव्यवस्था कई आशंकाओं और चुनौतियों से गुजर रही है और ऐसे समय में भारत को अपने आर्थिक हितों को लेकर पहले से ज्यादा सजग और आत्मनिर्भर रहना होगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, हमारे किसान, हमारे लघु उद्योग, हमारे नौजवानों के रोजगार इनका हित हमारे लिए सबसे ऊपर है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अब हमें वही वस्तुएं खरीदनी चाहिए, जिनके निर्माण में भारतीयों का परिश्रम और कौशल लगा हो।
https://youtu.be/VawSaHc_mbM
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत तेजी से आर्थिक प्रगति की ओर अग्रसर है और जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। उन्होंने कहा, भारत के लिए यह समय आत्मनिर्भर बनने का है, जहां हर नागरिक को स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देनी होगी।
प्रधानमंत्री ने ‘वोकल फॉर लोकल’ मंत्र को दोहराते हुए कहा कि यह सिर्फ एक नारा नहीं बल्कि देशभक्ति की भावना है। जो भी सामान हमारे घर आए, वह स्वदेशी हो, यह जिम्मेदारी हर देशवासी को लेनी चाहिए। उन्होंने खासतौर पर व्यापारियों से अपील की कि वे केवल स्वदेशी माल बेचने का संकल्प लें।
पीएम मोदी ने कहा कि अब त्योहारों का मौसम और फिर शादी-ब्याह का सीजन आने वाला है। ऐसे में देशवासियों को चाहिए कि वे सिर्फ स्वदेशी वस्तुएं खरीदें और भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती दें।
वाराणसी से पीएम मोदी का आत्मनिर्भर भारत मंत्र, अब खरीदेंगे वही, जो भारतीयों की मेहनत से बना हो –
PM modi self-reliant india mantra from varanasi, now we will buy only that which is made by the hard work of indians