साइबर अपराधों से बचाव को लेकर पंजाब पुलिस और मीडिया प्रतिनिधियों के बीच हुई विशेष बातचीत
जालंधर, 25 जून: बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर यूथ एजुकेशनल सोसाइटी के प्रेसिडेंट राजकुमार साकी ने अपने वाइस प्रधान यूथ श्री नीरज भैंस के साथ आज जालंधर स्थित साइबर क्राइम पुलिस लाइन का दौरा किया। इस दौरान प्रभारी कैमरामैन अनुराग, एंकर कोमल शर्मा, मीडिया चैनल एडिटर जे पी बी न्यूज 24 के चीफ एडिटर जतिन बब्बर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान पंजाब पुलिस के अधिकारियों से साइबर अपराधों की रोकथाम, डिजिटल सुरक्षा और आम जनता को ऑनलाइन ठगी व साइबर फ्रॉड से बचाने के लिए चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बढ़ते साइबर अपराधों के मद्देनज़र लोगों को सतर्क रहने, अनजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी एवं बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना साइबर हेल्पलाइन पर देने की सलाह दी।
प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब पुलिस द्वारा समाज की सुरक्षा और साइबर अपराधों पर नियंत्रण के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मीडिया और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से आम जनता तक जागरूकता का संदेश और अधिक प्रभावी ढंग से पहुँचाया जा सकता है।
यह मुलाकात समाज में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा पुलिस और सामाजिक संगठनों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई।