You are currently viewing सतगुरु कबीर साहिब जी के प्रकाश पर्व पर जय हिंद सेवा सोसायटी ने लगाया विशाल लंगर, राजिंदर बेरी ने किया शुभारंभ

सतगुरु कबीर साहिब जी के प्रकाश पर्व पर जय हिंद सेवा सोसायटी ने लगाया विशाल लंगर, राजिंदर बेरी ने किया शुभारंभ

सतगुरु कबीर साहिब जी के प्रकाश पर्व पर जय हिंद सेवा सोसायटी ने लगाया विशाल लंगर, राजिंदर बेरी ने किया शुभारंभ

जालंधर( ज्योति बब्बर ) सतगुरु कबीर साहिब महाराज जी के 628वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर जय हिंद सेवा सोसायटी (रजि.), पुराना दशहरा ग्राउंड, बस्ती नौ की ओर से श्रद्धा, सेवा और मानवता की भावना के साथ विशाल लंगर का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लंगर ग्रहण कर सतगुरु कबीर साहिब जी के बताए मानवता, समानता, प्रेम और भाईचारे के संदेश को अपनाने का संकल्प लिया।

लंगर का शुभारंभ जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) के प्रधान एवं पूर्व विधायक राजिंदर बेरी ने किया। उन्होंने सतगुरु कबीर साहिब जी के जीवन और शिक्षाओं का स्मरण करते हुए कहा कि कबीर साहिब ने समाज को जाति-पाति, ऊंच-नीच और भेदभाव से ऊपर उठकर प्रेम, सद्भाव, सत्य और मानव सेवा का मार्ग दिखाया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और सेवा की भावना को मजबूत करते हैं।

इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में पूर्व डिप्टी मेयर सुरिंदर कौर, करण तथा मनीष पाहवा उपस्थित रहे। सुरिंदर कौर ने समस्त संगत को सतगुरु कबीर साहिब महाराज जी के प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कबीर साहिब की शिक्षाएं आज भी समाज को सत्य, समानता और मानव सेवा का संदेश देती हैं। उनके आदर्शों पर चलकर ही एक समरस और सौहार्दपूर्ण समाज का निर्माण किया जा सकता है।

कार्यक्रम में पार्षद पति नवदीप जरेवाल (शालू), वरिष्ठ कांग्रेसी नेता काला जुल्का सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं सोसायटी के सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर जय हिंद सेवा सोसायटी के प्रधान विनय कुमार (बंटी) ने अपने साथियों के सहयोग से मुख्य अतिथियों एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

सोसायटी के प्रधान विनय कुमार (बंटी) ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग और आपसी सौहार्द की भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि सतगुरु कबीर साहिब जी के प्रकाश पर्व पर प्रत्येक वर्ष श्रद्धालुओं की सेवा के लिए विशाल लंगर लगाया जाता है तथा भविष्य में भी समाज सेवा के ऐसे कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ लंगर सेवा में योगदान दिया तथा आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक समरसता, मानव सेवा और भाईचारे का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

इस अवसर पर गुरकंवल जरेवाल (पिंटू), बख्शीश कुमार (दीपू), राजेश कुमार भगत, ज्योति बब्बर, सूरज कुमार, डॉ. ज्योति प्रकाश अत्रि, सावन कुमार, लवली, परमजीत गुजराती, भोला शाह, रमन बहल, युवराज जरेवाल, दीपक भगत, टोनी, कमल किशोर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने लंगर सेवा में सहयोग देकर आयोजन को सफल बनाया।

About The Author

Leave a Reply