पद्म श्री सम्मान मिलने पर सचखंड डेरा बल्लां के गद्दीनशीन संत निरंजन दास जी महाराज को पंजाब भाजपा प्रधान केवल सिंह ढिल्लों, पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू, एवं वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने दी हार्दिक बधाई
सचखंड डेरा बल्लां के गद्दीनशीन संत निरंजन दास जी महाराज को पद्मश्री सम्मान मिलने पर हर्ष व्यक्त:- सुशील कुमार रिंकू
जालंधर, 5 जुलाई: पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू ने पंजाब भाजपा अध्यक्ष श्री केवल सिंह ढिल्लों तथा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख परम पूज्य संत निरंजन दास जी महाराज को भारत सरकार द्वारा पद्म श्री सम्मान से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष श्री गुरु रविदास जी महाराज के गुरुपर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सचखंड श्री डेरा बल्लां में पहुंचकर संत निरंजन दास जी महाराज से मिले, इसी अवसर पर उन्होंने आदमपुर एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु रविदास जी महाराज के नाम पर रखने की भी घोषणा की थी। यह निर्णय रविदासिया समाज और समस्त श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया गया पद्मश्री सम्मान संत निरंजन दास जी महाराज की समाज सेवा, आध्यात्मिक नेतृत्व एवं मानव कल्याण के प्रति समर्पण का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान है। यह पूरे दोआबा क्षेत्र और रविदासिया समुदाय के लिए गर्व का विषय है।
पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि संत निरंजन दास जी महाराज का जीवन समाज को एकता, भाईचारे और मानव सेवा का संदेश देता है तथा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।
सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि संत निरंजन दास जी महाराज के नेतृत्व में डेरा सचखंड बल्लां वर्षों से श्री गुरु रविदास जी महाराज की पावन वाणी एवं मानवता के संदेश का देश-विदेश में प्रचार-प्रसार कर रहा है। इसके साथ ही डेरा समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा जनकल्याण के क्षेत्रों में निरंतर उल्लेखनीय योगदान देकर लाखों लोगों के जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान कर रहा है।
उन्होंने कहा कि संत निरंजन दास जी महाराज को पद्म श्री सम्मान मिलना न केवल डेरा सचखंड बल्लां बल्कि समस्त समाज के लिए गर्व का विषय है। यह सम्मान उनकी आध्यात्मिक सेवाओं, सामाजिक समर्पण तथा मानवता के प्रति उनके अतुलनीय योगदान का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान है।
सुशील कुमार रिंकू, पंजाब भाजपा प्रधान केवल सिंह ढिल्लों एवं वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी तथा भारत सरकार का भी हृदय से आभार व्यक्त किया कि उन्होंने संत निरंजन दास जी महाराज की समाज एवं राष्ट्र के प्रति उत्कृष्ट सेवाओं को सम्मानित करते हुए उन्हें पद्म श्री अलंकरण से विभूषित किया।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संत निरंजन दास जी महाराज के मार्गदर्शन में डेरा सचखंड बल्लां भविष्य में भी श्री गुरु रविदास जी महाराज की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज सेवा एवं मानव कल्याण के कार्यों को और अधिक व्यापक रूप से आगे बढ़ाता रहेगा।
इस मोके पर सोम प्रकाश, विजय सांपला, जीत लाल भट्टी, अविनाश चंदर, मनदीप बख्शी, रिंकू अटवाल, अनिल सच्चर, शीतल अंगुराल, भी माजूद थे