जरूरतमंदों की सेवा ही सच्ची जनसेवा, भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाना हमारा संकल्प: राकेश राठौर
राधा कृष्ण मंदिर में जरूरतमंद महिलाओं को वितरित किया राशन, मंदिर कमेटी के सदस्यों के साथ की बैठक; 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर मोदी सरकार की उपलब्धियों और पंजाब की आप सरकार की विफलताओं पर की चर्चा
जालंधर 22 नवंबर भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जालंधर के पूर्व मेयर राकेश राठौर ने आज निवा सुराजगंज स्थित राधा कृष्ण मंदिर में जरूरतमंद महिलाओं को राशन वितरित किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक कर सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर भी चर्चा की।

इस अवसर पर राकेश राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने गरीबों, महिलाओं, युवाओं और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता देना नहीं, बल्कि जरूरतमंद परिवारों को आत्मनिर्भर बनाना और महिलाओं को सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त करना है। उन्होंने उपस्थित लोगों को केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए इनका लाभ अधिक से अधिक पात्र परिवारों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
राकेश राठौर ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि चुनावों से पहले बड़े-बड़े वादे करके सत्ता में आई आप सरकार ने अपने कार्यकाल में जनता को निराश किया है। पंजाब में विकास, कानून-व्यवस्था, रोजगार, नशाखोरी और जनसुविधाओं जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। उन्होंने कहा कि जनता अब सरकार के दावों और जमीनी हकीकत के बीच का अंतर समझ चुकी है और 2027 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को उसकी नाकामियों का जवाब देगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों, विकास कार्यों और गरीब कल्याण की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना भाजपा कार्यकर्ताओं की प्राथमिकता है। भाजपा का उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए निरंतर कार्य करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि 2027 में पंजाब की जनता भाजपा को मजबूत समर्थन देकर प्रदेश में बदलाव का मार्ग प्रशस्त करेगी।
इस अवसर पर राधा कृष्ण मंदिर के अध्यक्ष पवन राणा, सचिव सुभाष लूथरा, कैशियर राजेश लूथरा, भाजपा युवा नेता नीरज गुप्ता, गुरबख्श लाल मिंटू, प्रवेश लूथरा, विशाल शर्मा, विशाल सहदेव, पलविंदर सिंह विक्की और रवि संधल सहित मनीष विज संजीव शर्मा मनी अमित भाटिया एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर कमेटी के सदस्यों एवं उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों के सहयोग से जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया गया। राकेश राठौर ने इस नेक कार्य में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।