You are currently viewing पंजाब भाजपा के नवनियुक्त उपाध्यक्ष सुशील रिंकू को बधाई देने वाले लोगों का लगा तांता

पंजाब भाजपा के नवनियुक्त उपाध्यक्ष सुशील रिंकू को बधाई देने वाले लोगों का लगा तांता

पंजाब भाजपा के नवनियुक्त उपाध्यक्ष सुशील रिंकू को बधाई देने वाले लोगों का लगा तांता

पार्टी पदाधिकारियों, वर्करों, सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सुशील रिंकू को दी बधाई

रिंकू के नेतृत्व और अनुभव से प्रदेश में भाजपा का संगठनात्मक ढांचा और मजबूत होगा

पंजाब में भाजपा को और सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य करेंगे – सुशील रिंकू

जालंधर – भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू को पंजाब भाजपा का उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर है। उनकी नियुक्ति पर भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं के अलावा विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने घर पहुंचकर उन्हें बधाई दी।

भाजपा नेताओं और वर्करों ने कहा कि सुशील कुमार रिंकू लंबे समय से जनसेवा और सक्रिय राजनीति से जुड़े हुए हैं। पंजाब की राजनीतिक और सामाजिक परिस्थितियों की उनकी समझ का लाभ अब संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि रिंकू के नेतृत्व और अनुभव से प्रदेश में भाजपा का संगठनात्मक ढांचा और मजबूत होगा।

पूर्व सांसद रिंकू को बधाई देने वालों में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, मंडल स्तर के कार्यकर्ता तथा शहर के विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल रहे। सभी ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए संगठन को नई दिशा देने की उम्मीद जताई।

इस अवसर पर सुशील कुमार रिंकू ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदेश के हर वर्ग तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।

सुशील रिंकू ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पंजाब में भाजपा को और सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य करेंगे। रिंकू की नियुक्ति को भाजपा संगठन के विस्तार और आगामी राजनीतिक रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

About The Author

Leave a Reply