महाराजा गार्डन लेडीज़ क्लब ने हर्षोल्लास के साथ मनाया तीज उत्सव, डॉ. सुनीता रिंकू मुख्य अतिथि के रूप में हुईं शामिल
जालंधर ( ज्योति बब्बर): महाराजा गार्डन लेडीज़ क्लब द्वारा तीज महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह एवं पारंपरिक पंजाबी संस्कृति की रंगत के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में गिद्धा, लोकगीत, झूला, नृत्य तथा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से तीज पर्व का आनंद लिया।

इस भव्य समारोह में समाजसेवी डॉ. सुनीता रिंकू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। क्लब की ओर से उनका पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया गया।
अपने संबोधन में डॉ. सुनीता रिंकू ने सभी महिलाओं को तीज पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि तीज भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों, नारी शक्ति एवं सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज में प्रेम, सौहार्द और अपनी परंपराओं को सहेजने का संदेश देते हैं।

इस शानदार कार्यक्रम का सफल आयोजन अविनाश कौर एवं उनकी टीम सदस्य रीतिका और प्रभलीन द्वारा किया गया। उनके उत्कृष्ट प्रबंधन और समर्पण की सभी उपस्थित अतिथियों एवं सदस्यों ने सराहना की।
कार्यक्रम में मीनू सचदेवा, पूजा भल्ला, अवनीत कौर, रश्मि, दिशा, नैना, अनु खुराना, प्रीति वैद, मीनू सहित अनेक अन्य महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया तथा विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। अंत में महाराजा गार्डन लेडीज़ क्लब की ओर से मुख्य अतिथि डॉ. सुनीता रिंकू सहित सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।