You are currently viewing भाजपा भगत सिंह मंडल की नई टीम का गठन, आशीष सहगल ने की पदाधिकारियों की घोषणा

भाजपा भगत सिंह मंडल की नई टीम का गठन, आशीष सहगल ने की पदाधिकारियों की घोषणा

भाजपा भगत सिंह मंडल की नई टीम का गठन, आशीष सहगल ने की पदाधिकारियों की घोषणा

जिला अध्यक्ष अशोक सरीन, मंडल प्रभारी हिमांशु शर्मा और विधानसभा प्रभारी दविंदर भारद्वाज से विचार-विमर्श के बाद सौंपी गई संगठनात्मक जिम्मेदारियां

जालंधर। भाजपा भगत सिंह मंडल के अध्यक्ष आशीष सहगल ने जिला अध्यक्ष अशोक सरीन, मंडल प्रभारी हिमांशु शर्मा और विधानसभा प्रभारी दविंदर भारद्वाज के साथ विचार-विमर्श करने के बाद मंडल की नई टीम की घोषणा की। नई टीम में अनुभवी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ युवा और विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

 

घोषित टीम के अनुसार उपाध्यक्ष के पद पर हेमंत खन्ना, हरीश महेंद्रू, पुनीत वडेरा, राजू कश्यप, दिनेश दुआ, विजय चड्डा, हेमंत ढल्ल और राजकुमार बस्सी को नियुक्त किया गया है। महासचिव के रूप में मुकुल कालिया और हसन सोनी को जिम्मेदारी दी गई है।

सचिवों में अशोक शर्मा, चन्द्रशेखर कनौजिया, विजय कुमार मोंटी, मितिश चावला, रामेश्वरम भल्ला, राहुल गौड़ और हर्ष मीतू को शामिल किया गया है। राहुल ग्रोवर को मंडल खजांची बनाया गया है।

विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों की जिम्मेदारियां भी घोषित की गईं। विशु खन्ना को युवा मोर्चा अध्यक्ष, अभी गिल को अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष, राजकुमार कश्यप को ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष और अकबर सलमानी को माइनॉरिटी मोर्चा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार राजेश शर्मा को आईटी सेल कन्वीनर, राकेश गुप्ता को मन की बात कन्वीनर, राघव रतरा को सोशल मीडिया कन्वीनर, आनंद वर्मा को लाभार्थी कन्वीनर और मनोज गुंबर को पब्लिसिटी कन्वीनर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

एग्जीक्यूटिव मेंबर के रूप में दीपक सरीन, गोपाल कंबोज, ए.आर. भंडारी, रामनाथ कपूर, रोहित मोहन, प्रदीप शर्मा, अश्विनी खन्ना, मोनू मल्होत्रा, हरीश शर्मा, रिंकू मोदी, सिमरन सहगल, प्रिया गुप्ता, अरुण वर्मा, राकेश अरोड़ा, सीमा चड्डा और ज्योति सरीन को शामिल किया गया है।

इस अवसर पर जिला महासचिव दविंदर भारद्वाज, योगेश धीर, खजांची आर.के. मल्होत्रा सहित अन्य भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मंडल अध्यक्ष आशीष सहगल ने नई टीम के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

About The Author

Leave a Reply