जालंधर: पंजाब यूथ कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रधान शुभम शर्मा की धुरी से अमृतसर तक निकाली जा रही ‘शुक्राना यात्रा’ के जालंधर पहुंचने पर यूथ कांग्रेस नेताओं हनी जोशी और लक्की संधू की अगुवाई में सैकड़ों समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर शुभम शर्मा का अभिनंदन किया और उनके नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।
इस मौके पर हनी जोशी, लक्की संधू, उपप्रधान करणवीर ढिल्लों, परमवीर धड़ेकतवाल, सौरव उप्पल, हरमीत मान, सुक्खा शेरगिल, हिम्मत संघा, दविंदर बिलगा, रविंदर लाड्डी, हनी शामपुर, रंजीत रंधावा, राघव जैन, लक्ष्य कपिला, गुड्डू, सुमनप्रीत सिंह, शुभम चलाना, मनवीर संघा, साजन अरोड़ा, सत ब्रह्म, रविंदर चक्क स्कूर सहित बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
शुभम शर्मा ने स्वागत के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह युवाओं की आवाज़ को मजबूती से उठाने और संगठन को प्रदेशभर में और अधिक सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।