You are currently viewing प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंच पर न दिखने वाले जालंधर के पूर्व सांसद सुशील रिंकू सोशल मीडिया के जरिए पूरी दुनिया में छा गए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंच पर न दिखने वाले जालंधर के पूर्व सांसद सुशील रिंकू सोशल मीडिया के जरिए पूरी दुनिया में छा गए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंच पर न दिखने वाले जालंधर के पूर्व सांसद सुशील रिंकू सोशल मीडिया के जरिए पूरी दुनिया में छा गए

मंच पर नहीं दिखे सुशील कुमार रिंकू, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सोशल मीडिया पोस्ट में सबसे ऊपर रहे। यही है कार्यकर्ता के साथ खड़े रहने वाले नेता की पहचान

जालंधर, 18 जुलाई 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जालंधर दौरे के दौरान एक दिलचस्प राजनीतिक तस्वीर सामने आई। कार्यक्रम के दौरान जालंधर के पूर्व सांसद सुशील रिंकू मुख्य मंच पर नजर नहीं आए, लेकिन उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया में ट्रेंड कर रही है, जिससे वे पूरी दुनिया में छा गए हैं। जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन के उद्घाटन कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक फेसबुक पेज पर साझा की गई तस्वीरों में सुशील रिंकू को प्रमुख स्थान मिला है।

जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में मंच पर बैठने की व्यवस्था पहले से तय की गई थी। कुछ वरिष्ठ नेताओं को मंच की पहली पंक्ति में स्थान दिया गया, जबकि अन्य नेताओं को दूसरी पंक्ति में बैठाया गया। इसी बीच पूर्व सांसद सुशील रिंकू मंच पर दिखाई नहीं दिए। इसके बजाय वह आम जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच, मंच के सामने बने दर्शक क्षेत्र में बैठे नजर आए।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों का कहना है कि सुशील रिंकू पूरे समय कार्यकर्ताओं के बीच रहे और प्रधानमंत्री का संबोधन भी वहीं से सुना। मंच पर उनकी अनुपस्थिति को लेकर कई तरह की चर्चाएं होती रहीं, लेकिन भाजपा की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई।

दिलचस्प बात यह रही कि कार्यक्रम समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर जालंधर दौरे की तस्वीरें साझा करते हुए शहरवासियों का आभार व्यक्त किया। इन तस्वीरों में सुशील रिंकू की तस्वीर को प्रमुखता से स्थान दिया गया। सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीर में प्रधानमंत्री मोदी की नजर सीधे कार्यकर्ताओं के बीच बैठे सुशील रिंकू पर जाती दिखाई देती है। इससे यह संदेश भी गया कि मंच पर मौजूदगी से अधिक कार्यकर्ताओं के बीच सक्रियता भी पार्टी नेतृत्व की नजर में रहती है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि प्रधानमंत्री के सोशल मीडिया पोस्ट में किसी नेता को प्रमुखता मिलना राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में सुशील रिंकू की तस्वीर का प्रमुखता से शामिल होना कई तरह के संकेत दे रहा है। इस पूरे घटनाक्रम के बीच जब पूर्व सांसद सुशील रिंकू से पूछा गया कि वह प्रधानमंत्री के साथ मंच पर क्यों नहीं थे, तो उन्होंने इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। उन्होंने मंच पर मौजूद न होने के कारणों को लेकर कुछ भी नहीं कहा।

About The Author

Leave a Reply