भाजपा रोज पार्क मंडल की नई टीम का गठन, दिनेश महेंद्रु ने की पदाधिकारियों की घोषणा
जालंधर। भाजपा रोज पार्क मंडल के अध्यक्ष दिनेश मोहिंदरू ने जिला अध्यक्ष अशोक सरीन, मंडल प्रभारी कुमार बृजेश और विधानसभा प्रभारी दविंदर भारद्वाज के साथ विचार-विमर्श करने के बाद मंडल की नई टीम की घोषणा की। नई टीम में अनुभवी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ युवा कार्यकर्ताओं और विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा, मंडल प्रभारी कुमार बृजेश, विधानसभा सह-प्रभारी राजेश मल्होत्रा और सचिव सन्नी शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

घोषित टीम के अनुसार, उपाध्यक्ष के पद पर अश्वनी भगत, सुभाष कोहली, नरिंदर निंदी, जतिंदर कुमार (घुग्गी), संदीप कुमार सिद्धू (सिप्पा), ममता मागो, कुलदीप छाबड़ा और डॉ. रविशंकर कुमार को नियुक्त किया गया है। जनरल सेक्रेटरी की जिम्मेदारी रणजीत सिंह ,अनिल आर्य को सौंपी गई है।
सचिवों के रूप में पूरव सिंह, मास्टर तिलक राज, बनारसी दास, अनिल महेंद्रू, नवनीत सोढ़ी, दमनप्रीत सिंह, राजेश भगत, दीपक कुमार, अभिषेक तनेजा और माखन शर्मा को शामिल किया गया है। अमित भंडारी को मंडल खजांची बनाया गया है।
विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों की जिम्मेदारियां भी घोषित की गईं। अरविंद कुमार शर्मा को युवा मोर्चा, नीलम सोढ़ी को महिला मोर्चा, दीपक कुमार (ज्ञानी) को अनुसूचित जाति मोर्चा, नुरशाद सलमानी को अल्पसंख्यक मोर्चा और मनोज कुमार को ओबीसी मोर्चा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी प्रकार डॉ. शशि भगत को मन की बात संयोजक, राकेश कुमार शर्मा को आईटी कन्वीनर, अमित भगत को सोशल मीडिया, अजय कुमार (लाडी) को लाभार्थी संयोजक तथा विराज शर्मा को पब्लिसिटी संयोजक नियुक्त किया गया है। कमल सुनहा और केवल किशन (बाऊ राम) के नाम भी घोषित सूची में शामिल हैं।
एग्जीक्यूटिव मेंबर के रूप में रमेश कालू, परवेश भल्ला, जतिंदर बुली, मुनीष कुमार, वैभव शदेव, कमला वर्मा, टीना रशपाल, राज कुमार, जंगी लाल (बिल्ला), राजेश भगत, गौरव कुमार, अजय कुमार और राजा राम को शामिल किया गया है।
इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने नई टीम के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष दिनेश मोहिंदरू ने सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि नई टीम पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेगी।