You are currently viewing भाजपा मंडल-5 का हुआ विस्तार, सात नए सदस्यों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

भाजपा मंडल-5 का हुआ विस्तार, सात नए सदस्यों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

भाजपा मंडल-5 का हुआ विस्तार, सात नए सदस्यों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

शहरी प्रधान अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जरनैल सिंह टिपला ने करवाई नई जॉइनिंग

जालंधर: भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर शहरी के प्रधान अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में मंडल नंबर-5 का विस्तार किया गया। इस अवसर पर मंडल नंबर-5 के अध्यक्ष जरनैल सिंह टिपला के नेतृत्व में नए सदस्यों को पार्टी में शामिल करवाया गया।इस अवसर पर विशेष रूप से पूर्व विधायक शीतल अंगूरल और महामंत्री दीपक तेलु भी मौजूद थे

जो नए सदस्य बनाए गए हैं उनके नाम इस प्रकार है राजिंदर बजाज, सुभाष अरोड़ा, उदय हांडा, आलम सिंह नेगी, प्रिंस गुप्ता, अर्जुन कक्कड़ और डॉ. तरुण जैन ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों ने नए सदस्यों का स्वागत किया और संगठन को मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही। मंडल स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया

About The Author

Leave a Reply