You are currently viewing मधुर सुरों से सजी यादगार शाम, किंगडम ऑफ सुर के तीसरे लाइव सिंगिंग शो ने बांधा समां

मधुर सुरों से सजी यादगार शाम, किंगडम ऑफ सुर के तीसरे लाइव सिंगिंग शो ने बांधा समां

मधुर सुरों से सजी यादगार शाम, किंगडम ऑफ सुर के तीसरे लाइव सिंगिंग शो ने बांधा समां

जालंधर : किंगडम ऑफ सुर म्यूजिकल ग्रुप द्वारा आयोजित तीसरा लाइव सिंगिंग शो संगीत प्रेमियों के लिए एक यादगार संगीतमय शाम बनकर सामने आया। जालंधर स्थित इंदरप्रस्थ होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में संगीत, सुर और मधुर गीतों का शानदार संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने अपनी गायकी का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उपस्थित दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य संगीत प्रेमियों को एक ऐसा मंच उपलब्ध करवाना था, जहां वे अपनी प्रतिभा को प्रस्तुत करने के साथ-साथ अन्य गायकों की प्रस्तुतियों का भी आनंद ले सकें।

शो के दौरान प्रतिभागियों को अपनी पसंद के दो गीत प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया। कार्यक्रम में गायकों ने अपनी शानदार आवाज और सुरों से माहौल को संगीतमय बना दिया। उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में प्रतिभागियों के लिए चाय एवं डिनर की भी व्यवस्था की गई थी। “Come… Sing… Enjoy…” की थीम पर आयोजित इस संगीतमय शाम में संगीत, मेलोडी और यादों का खूबसूरत अनुभव देखने को मिला।

किंगडम ऑफ सुर म्यूजिकल ग्रुप के सदस्यों ने कहा कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य संगीत के प्रति लोगों के प्रेम को बढ़ावा देना तथा गायन प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, कलाकारों और संगीत प्रेमियों का आभार व्यक्त किया।

About The Author

Leave a Reply