You are currently viewing दुनिया को महान ग्रंथ रामायण भगवान वाल्मीकि महाराज की देन : मोहिंदर भगत

दुनिया को महान ग्रंथ रामायण भगवान वाल्मीकि महाराज की देन : मोहिंदर भगत

दुनिया को महान ग्रंथ रामायण भगवान वाल्मीकि महाराज की देन : मोहिंदर भगत

सृष्टिकर्ता भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रकाश उत्सव पर शहर में एक विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा पंजाब प्रधान अश्विनी शर्मा के साथ पूर्व विधायक के.डी. भंडारी, पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़, महासचिव राजेश बाघा, उपाध्यक्ष राकेश राठौर,जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा,राजीव ढींगरा,अजय चोपड़ा,अशोक सरीन हिक्की और प्रवक्ता भाजपा पंजाब मोहिंदर भगत ने शोभा यात्रा में शामिल होकर भगवान वाल्मीकि महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। शोभा यात्रा पर सिटी वाल्मीकि सभा और भगवान वाल्मीकि उत्सव कमेटी की ओर से विशाल मंच लगाया गया। पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा ने सभी शहरवासिओं को भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रगट दिवस की बधाई दी। मोहिंदर भगत ने भगवान वाल्मीकि जी के प्रकाश उत्सव की बधाई देते हुए कहा कि भगवान वाल्मीकि द्वारा लिखी गई रामायण सदियों से पूरी दुनिया में महानतम ग्रंथ बना है जो समाज के प्रत्येक वर्ग को शिक्षा व मार्गदर्शन कर रही है।

भगवान वाल्मीकि दुनिया के सब से पहले आदिगुरु हैं जिन्होंने अपनी रचनाओं से मानवता को धर्म का संदेश दिया। शहरवासियों ने शोभायात्रा का जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और शोभा यात्रा के मार्ग पर अलग-अलग संस्थाओं द्वारा विभिन्न प्रकार के लंगर भी लगाये गये। शोभा यात्रा में हाथी, घोड़े, ढोल-ताशे व सुंदर झांकीयों ने लोगों को आकर्षित किया। शहर जय वाल्मीकि, हर हर वाल्मीकि के जयकारों से गूंज उठा। प्रबंधकों की ओर से सभी को सिरोपे भेंट करके सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर पंजाब प्रधान अश्विनी शर्मा,पूर्व विधायक के.डी. भंडारी, पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़, जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा,महासचिव राजेश बाघा, उपाध्यक्ष राकेश राठौर,राजीव ढींगरा,अजय चोपड़ा,अशोक सरीन हिक्की उपस्थित थे।

Leave a Reply