
जालंधर (जतिन बब्बर): केंद्रीय विधानसभा के अंतर्गत आते लद्देवाली इलाके में बन रहे फ्लाईओवर का मंगलवार को सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा ने पीडब्ल्यूडी व बीडीओ सहित प्रशासन के आलावा अन्य अधिकारियों को साथ लेकर निरीक्षण किया।
इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने अपने संबोधन में कहा नेशनल हाइवे के नजदीक लद्देवाली फ्लाईओवर का काम पूरा कर लिया गया है।
जिसका उद्घाटन जल्द ही आप सरकार के पार्टी नेताओं द्वारा किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में आज फ्लाईओवर का कुछ समय के लिए सर्वे करके जगह का दौरा किया गया।
और कुछ समय के लिए खोलने के बाद यह देखा गया कि इससे किसी तरह का गतिरोध तो पैदा नहीं होगा।
और सर्वे के डिजाइन और उसमें क्या-क्या सुविधाएं देनी होगी, इसको लेकर निरीक्षण किया गया।
https://youtu.be/Yd_NDCeowSs
उन्होंने कहा कि इस निरीक्षण में पता चला कि सर्वे में क्या-क्या सुविधाएं देनी होगी।
विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि स.भगवंत सिंह मान सरकार ने अपने कार्यकाल में विकास कार्यों की झड़ी लगा दी है।
विधायक रमन अरोड़ा ने कहा सेंट्रल हलके के लोगों को लद्देवाली फ्लाईओवर की सबसे बड़ी जरूरत थी, जिसको आने वाले कुछ ही दिनों में लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पंजाब में सबसे बड़ा मुद्दा विकास का है और आम आदमी पार्टी इस मुद्दे पर शत प्रतिशत खरा उतरेगी।
इस मौके पर विधायक रमन अरोड़ा के साथ आप वॉलिंटियर मनमोहन सिंह (राजू), दीनानाथ प्रधान, प्रवीण पहलवान, जसविंदर सिंह (बिल्ला) शमशेर सिंह खेहरा, विक्की तुलसी, अमरदीप संदल, लगनदीप सिंह मौजूद थे।
विधायक रमन अरोड़ा ने लद्देवाली फ्लाईओवर के स्थल का किया निरीक्षण –
MLA raman arora inspected the site of laddewali flyover