लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज की है। पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने पहले राउंड से ही बढ़त बनाई, जो आखिरी राउंड तक बरकरार रही। इस जीत के साथ AAP ने विपक्षी दलों को कड़ी मात दी।
संजीव अरोड़ा को कुल 35,179 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण आशु को 24,542 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहना पड़ा। भारतीय जनता पार्टी के जीवन गुप्ता को 20,323 वोट मिले और वह तीसरे स्थान पर रहे। वहीं शिरोमणि अकाली दल के परउपकार सिंह घुम्मण सिर्फ 8,203 वोट ही हासिल कर सके। चुनाव में 793 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना।
लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में आप नेता संजीव अरोड़ा जीते –
AAP leader sanjeev arora wins ludhiana west by-election