You are currently viewing मेरठ के बाद अब लुधियाना में सनसनी, नीले ड्रम में मिला शव, गर्दन और पैर रस्सी से बंधे – After meerut, now sensation in ludhiana, dead body found in blue drum, neck and legs tied with rope
मेरठ के बाद अब लुधियाना में सनसनी, नीले ड्रम में मिला शव, गर्दन और पैर रस्सी से बंधे - After meerut, now sensation in ludhiana, dead body found in blue drum, neck and legs tied with rope

मेरठ के बाद अब लुधियाना में सनसनी, नीले ड्रम में मिला शव, गर्दन और पैर रस्सी से बंधे – After meerut, now sensation in ludhiana, dead body found in blue drum, neck and legs tied with rope

पंजाब के लुधियाना से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक नीले रंग के प्लास्टिक ड्रम में रस्सियों से बंधा हुआ सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। यह घटना मेरठ के चर्चित ड्रम हत्याकांड से मिलती-जुलती प्रतीत हो रही है। फिलहाल पुलिस इस मामले को पूर्व नियोजित हत्या मानकर गहन जांच में जुटी है।

घटना की जानकारी तब सामने आई जब क्षेत्र में तेज दुर्गंध फैलने लगी, जिसके बाद स्थानीय निवासियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ड्रम से एक व्यक्ति का शव बरामद किया जो प्लास्टिक की बोरी में लिपटा हुआ था और गर्दन व पैर रस्सियों से बंधे हुए थे। मृतक की उम्र और पहचान की पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है, लेकिन उसकी शारीरिक बनावट को देखकर उसे प्रवासी मजदूर माना जा रहा है।

शव को सिविल अस्पताल लुधियाना के शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मृत्यु के सही कारणों और समय का पता चल पाएगा।

पुलिस को यह ड्रम बिल्कुल नया प्रतीत हुआ है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या की योजना पहले से बनाई गई थी और ड्रम को उसी उद्देश्य से खरीदा गया था।

जांच के दौरान पुलिस ने लुधियाना में ड्रम बनाने वाली 42 कंपनियों की सूची तैयार कर ली है। अब इन कंपनियों से संपर्क कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि किसने, कब और कैसे ड्रम खरीदा था।

पुलिस ने घटना स्थल के 5 किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दी है। साथ ही रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और प्रमुख मार्गों पर संदिग्ध गतिविधियों की भी जांच की जा रही है।

इलाके में बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर रहते हैं, जिनसे भी पूछताछ की जा रही है ताकि मृतक की पहचान की जा सके।

बता दें कि मार्च 2025 में उत्तर प्रदेश के मेरठ में भी ऐसा ही मामला सामने आया था। वहां सौरभ राजपूत नामक युवक की लाश नीले ड्रम में बरामद हुई थी। जांच में सामने आया था कि उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर उसकी हत्या की थी। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

 

मेरठ के बाद अब लुधियाना में सनसनी, नीले ड्रम में मिला शव, गर्दन और पैर रस्सी से बंधे –

After meerut, now sensation in ludhiana, dead body found in blue drum, neck and legs tied with rope

Leave a Reply