You are currently viewing अमित शाह सबसे लंबे समय तक केंद्रीय गृह मंत्री रहने वाले व्यक्ति बने, एनडीए बैठक में पीएम मोदी ने की तारीफ – Amit shah became the longest serving union home minister, PM modi praised him in NDA meeting
अमित शाह सबसे लंबे समय तक केंद्रीय गृह मंत्री रहने वाले व्यक्ति बने, एनडीए बैठक में पीएम मोदी ने की तारीफ - Amit shah became the longest serving union home minister, PM modi praised him in NDA meeting

अमित शाह सबसे लंबे समय तक केंद्रीय गृह मंत्री रहने वाले व्यक्ति बने, एनडीए बैठक में पीएम मोदी ने की तारीफ – Amit shah became the longest serving union home minister, PM modi praised him in NDA meeting

संदीप – 5 अगस्त की तारीख एक बार फिर सुर्खियों में है। दिल्ली, मुंबई, श्रीनगर, पटना और कोलकाता से लेकर इस्लामाबाद और रावलपिंडी तक राजनीतिक हलचल तेज है। संसद का मानसून सत्र चल रहा है और इसी दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सांसदों के साथ एक अहम बैठक की, जिसने सियासी गलियारों में हलचल बढ़ा दी है।

एनडीए संसदीय दल की यह बैठक विशेष रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि यह काफी समय के अंतराल के बाद हुई है। इस बैठक में पीएम मोदी ने कई बड़े मुद्दों पर चर्चा की, जिसमें जम्मू-कश्मीर का भविष्य, ऑपरेशन सिंदूर, घरों में तिरंगा अभियान, और उपराष्ट्रपति चुनाव शामिल हैं।

पीएम मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह की जमकर सराहना करते हुए उन्हें सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले गृह मंत्री बताया। साथ ही उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में विस्तृत जानकारी दी और कहा कि विपक्ष इस मुद्दे पर चर्चा की मांग कर पछता रहा होगा।

प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की थी, जिसके बाद ये अटकलें लगाई जा रही हैं कि जम्मू-कश्मीर को फिर से राज्य का दर्जा दिया जा सकता है। हालांकि, पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ऐसी किसी भी संभावना को खारिज कर दिया है।

गौरतलब है कि 5 अगस्त को ही अयोध्या में राम जन्मभूमि का भूमि पूजन हुआ था। यह दिन बीजेपी और उसके समर्थकों के लिए बेहद खास माना जाता है। इस अवसर पर पीएम मोदी ने दोहराया कि अनुच्छेद 370 हटाकर जम्मू-कश्मीर में भारतीय संविधान को पूरी तरह लागू किया गया, जो कांग्रेस नहीं करना चाहती थी।

प्रधानमंत्री ने सभी सांसदों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में हर घर तिरंगाअभियान को सफल बनाएं। इसके साथ ही उन्होंने 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस और 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने के निर्देश भी दिए।

बैठक की शुरुआत में हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके साथ ही भारतीय सेना के पराक्रम और पाकिस्तान को बेनक़ाब करने के लिए भेजे गए डेलीगेशन पर प्रस्ताव भी पास किया गया।

यह बैठक 7 अगस्त से शुरू होने वाली उपराष्ट्रपति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया से ठीक पहले हो रही है। एनडीए के पास बहुमत होने के चलते उसके उम्मीदवार के लिए 9 सितंबर को होने वाले चुनाव में जीत की पूरी संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, किरन रिजिजू, भूपेंद्र यादव, और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को अंतिम रूप देने के लिए सहयोगी दलों के साथ समन्वय कर सकते हैं।

2024 के आम चुनावों में बीजेपी ने पूर्ण बहुमत खो दिया था, लेकिन सहयोगियों के साथ मिलकर सरकार बनाई। इसके बाद से एनडीए संसदीय बैठकों में टीडीपी, जेडी(यू) और एलजेपी (रामविलास) जैसे दलों को शामिल किया जा रहा है। यह बैठक भी उसी दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

 

अमित शाह सबसे लंबे समय तक केंद्रीय गृह मंत्री रहने वाले व्यक्ति बने, एनडीए बैठक में पीएम मोदी ने की तारीफ –

Amit shah became the longest serving union home minister, PM modi praised him in NDA meeting

Leave a Reply