You are currently viewing शादी से इनकार करने पर लड़के ने लड़की की हत्या कर दी। Boy killed girl for refusing to marry.
शादी से इनकार करने पर लड़के ने लड़की की हत्या कर दी। Boy killed girl for refusing to marry.

शादी से इनकार करने पर लड़के ने लड़की की हत्या कर दी। Boy killed girl for refusing to marry.

दिल्ली में 24 घंटे के भीतर दो हत्याओं ने लोगों में सनसनी फैला दी है। अब दिल्ली के पॉश इलाके मालवीय नगर में शुक्रवार को दिनदहाड़े। एक लड़की का मर्डर हो गया। जानकारी के मुताबिक मालवीय नगर में करीब 22-23 साल की लड़की नरगिस पर एक पार्क में लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया। सिर पर लोहे की रॉड मारने से वह बुरी तरह जख्मी हो गई, जिससे उसकी वहीं मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।

हालांकि कुछ ही देर में आरोपी को पकड़ लिया गया। आरोपी की पहचान संगम विहार में रहने वाले 28 वर्षीय इरफान के रूप में हुई हैं, इधर पुलिस ने लड़की का शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि नरगिस के परिवार ने अपनी बेटी की शादी आरोपी से करने से मना कर दिया था। इसके बाद नरगिस ने इरफान से बात करना बंद कर दिया था, जिससे वह परेशान चल रहा था। पीड़िता ने इसी साल कमला नेहरू कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया है। वह मालवीय नगर इलाके से स्टेनो की कोचिंग कर रही थी।

 

शादी से इनकार करने पर लड़के ने लड़की की हत्या कर दी।

Boy killed girl for refusing to marry.

Leave a Reply