You are currently viewing छठ पर्व पर व्रत रखने से छठी मैया परिवार में सुख-समृद्धि लाती है : मोहिंदर भगत

छठ पर्व पर व्रत रखने से छठी मैया परिवार में सुख-समृद्धि लाती है : मोहिंदर भगत

छठ पर्व पर व्रत रखने से छठी मैया परिवार में सुख-समृद्धि लाती है : मोहिंदर भगत

जालंधर (ज्योति बब्बर): जालंधर वेस्ट में छठ मैया का त्योहार धूमधाम से मनाया गया । महिलाओं ने उपवास रखकर नहर पर आकर पूजा की और डूबते हुए सूरज को अर्घ्य दिया। प्रवासी महिलाओं ने 3 दिन से उपवास रखा हुआ था और पानी में खड़े होकर सूरज को अर्घ्य देकर पूजा की।

छठ पूजा का त्योहार व्रत संतान प्राप्ति करने की कामना,कुशलता,सुख-समृद्धि और उसकी दीर्घायु की कामना के लिए किया जाता है। जालंधर वेस्ट में मुख्य अतिथि के रूप में विभिन्न स्थानों गोतम नगर,न्यू गोतम नगर,बस्ती बावा खेल,बस्ती पीरदाद,शिव नगर पर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता मोहिंदर भगत ने साथिओं समेत हाजरी लगवाई।

मोहिंदर भगत ने छठ पर्व की सभी श्रदालुओं को बधाई देते हुए कहा कि छठ पर्व सूर्यदेव की उपासना और छठी मैया की पूजा करने का महापर्व है। इस पर्व में भगवान सूर्य के साथ छठी माई की भी पूजा-उपासना विधि-विधान के साथ की जाती है। लोक आस्था का महापर्व छठ दिवाली के 6 दिन बाद मनाया जाता है। हम सभी को त्योहार मिलजुलकर मनाने चाहिए, इससे आपसी भाईचारा कायम रहता है।

इस अवसर अमित लुधरा, राकेश भोला, मनोज बडेरा, प्रदीप सिंह राय,रमेश महाजन,मनोज वधवा,बाबा राज किशोर,राज कुमार भगत,सुनील शर्मा,नितिन वर्मा,विशाल लूथरा,अंसारी व् अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply