You are currently viewing मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज की खराब हालत पर भड़कीं सीएम रेखा गुप्ता, आप सरकार पर साधा निशाना – CM rekha gupta got angry over the poor condition of maulana azad medical college, targeted the AAP government
मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज की खराब हालत पर भड़कीं सीएम रेखा गुप्ता, आप सरकार पर साधा निशाना - CM rekha gupta got angry over the poor condition of maulana azad medical college, targeted the AAP government

मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज की खराब हालत पर भड़कीं सीएम रेखा गुप्ता, आप सरकार पर साधा निशाना – CM rekha gupta got angry over the poor condition of maulana azad medical college, targeted the AAP government

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया, जहां हॉस्टल की बदहाल स्थिति और क्षमता से अधिक छात्रों की मौजूदगी ने उन्हें हैरान कर दिया। उन्होंने कॉलेज प्रशासन पर कड़ी नाराज़गी जताई और आम आदमी पार्टी की पूर्व सरकार को स्वास्थ्य एवं शिक्षा व्यवस्था की बदहाली के लिए जिम्मेदार ठहराया।

सीएम गुप्ता ने मीडिया से बात करते हुए कहा, कॉलेज परिसर की दयनीय हालत देखकर मैं स्तब्ध हूं। हॉस्टल में छात्रों के लिए न तो पर्याप्त जगह है और न ही जरूरी सुविधाएं। यह पूरी तरह असुरक्षित माहौल है। उन्होंने बताया कि 1966 से 1990 के बीच बनाए गए सात हॉस्टलों की कुल क्षमता 1,200 छात्रों की है, जबकि इनमें वर्तमान में करीब 3,200 छात्र रह रहे हैं। उन्होंने इसे बेहद शर्मनाक बताते हुए कहा कि इतने वर्षों में कोई मरम्मत या नवीनीकरण नहीं हुआ है, जो पूर्ववर्ती सरकार की घोर लापरवाही को दर्शाता है।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि कॉलेज परिसर में पहले भी यौन उत्पीड़न जैसी घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे यह स्पष्ट है कि छात्रों की सुरक्षा को नजरअंदाज किया गया है। उन्होंने वादा किया कि वर्तमान सरकार इस मुद्दे को प्राथमिकता पर लेगी। हम जल्द ही कॉलेज की मरम्मत और नए हॉस्टलों के निर्माण की दिशा में कदम उठाएंगे, ताकि छात्रों को सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल मिल सके।

सीएम रेखा गुप्ता ने सोमवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर दिल्ली के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा समेत कई सांसद, विधायक और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अपने सोशल मीडिया X पर उन्होंने लिखा, डॉ. मुखर्जी के बलिदानी जीवन का स्मरण कर उनकी देशभक्ति और ‘एक विधान, एक निशान, एक प्रधान’ के संकल्प को दोहराया। हमारी सरकार सुशासन, राष्ट्रगौरव और जनसेवा के प्रति समर्पित है, यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

 

मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज की खराब हालत पर भड़कीं सीएम रेखा गुप्ता, आप सरकार पर साधा निशाना –

CM rekha gupta got angry over the poor condition of maulana azad medical college, targeted the AAP government

Leave a Reply