You are currently viewing नगर निगम चुनाव को लेकर जिला भाजपा कोर कमेटी की बैठक संपन्न – District BJP core committee meeting concluded regarding municipal elections
नगर निगम चुनाव को लेकर जिला भाजपा कोर कमेटी की बैठक संपन्न - District BJP core committee meeting concluded regarding municipal elections

नगर निगम चुनाव को लेकर जिला भाजपा कोर कमेटी की बैठक संपन्न – District BJP core committee meeting concluded regarding municipal elections

जतिन बब्बर – जालंधर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जालंधर शहरी कोर कमेटी की अहम बैठक भाजपा कार्यालय शीतला माता में संपन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी नगर निगम चुनावों को लेकर रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री श्रीनिवासलु और भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने की। इस अवसर पर कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे, जिनमें पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोरंजन कालिया, पूर्व सांसद सुशील रिंकु, पूर्व सीपीएस केडी भंडारी, पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़, पूर्व सीपीएस अविनाश चंद्र, पूर्व प्रदेश सचिव अनिल सच्चर, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रमन पब्बी, जिला महामंत्री राजेश कपूर, अशोक सरीन हिक्की और अमरजीत सिंह गोल्डी प्रमुख रूप से शामिल थे।

भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने बैठक में जोर देकर कहा कि पार्टी इस बार जालंधर नगर निगम चुनावों में सभी 85 वार्डों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी और जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा जालंधर को विकास के नए आयाम देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

सुशील शर्मा ने केंद्र सरकार की स्मार्ट सिटी योजना का जिक्र करते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने इस प्रोजेक्ट के फंड में भारी भ्रष्टाचार किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि भाजपा की सरकार बनने पर जालंधर को वास्तव में स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा।

भाजपा नेताओं ने पिछली सरकारों पर नगर निगम में भ्रष्टाचार और फंड के दुरुपयोग का आरोप लगाया। पार्टी का कहना है कि इस बार नगर निगम में भाजपा का मेयर बनने पर जालंधर के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।

भाजपा नेताओं ने जालंधरवासियों से आह्वान किया कि वे इस बार नगर निगम में भाजपा को मौका दें और शहर के सर्वांगीण विकास के लिए पार्टी का समर्थन करें।

 

नगर निगम चुनाव को लेकर जिला भाजपा कोर कमेटी की बैठक संपन्न –

District BJP core committee meeting concluded regarding municipal elections

Leave a Reply