हिंदू धर्म में कृष्ण जन्माष्टमी एक प्रमुख और आस्था से जुड़ा त्योहार है, जिसे भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, भगवान कृष्ण का जन्म भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को आधी रात में रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। इस बार कृष्ण जन्माष्टमी 2025 की तिथि 16 अगस्त (शनिवार) को पड़ रही है।
इस पावन अवसर पर मंदिरों, घरों और सार्वजनिक स्थानों पर भव्य झांकियों, कीर्तन और मटकी फोड़ जैसे आयोजन किए जाते हैं। अगर आप भी इस दिन घर पर पूजा करने का मन बना रहे हैं, तो पहले से जान लें कि पूजा में कौन-कौन सी सामग्री की आवश्यकता होगी और पूजा विधि क्या है।
कृष्ण जन्माष्टमी पूजा सामग्री लिस्ट
भगवान कृष्ण की मूर्ति या चित्र
एक चौकी, उस पर बिछाने के लिए लाल कपड़ा
पूजा की थाली
फूल (गुलाब, गेंदे), तुलसी के पत्ते, केले के पत्ते, पान के पत्ते, सुपारी
मिठाई, दही, मक्खन, मिश्री, पंचमेवा, पंजीरी, फल
पंचामृत (दूध, दही, शहद, घी और चीनी का मिश्रण)
गंगाजल, इत्र, चंदन, कुमकुम, अक्षत (चावल), शुद्ध जल
कान्हा जी के लिए झूला
लड्डू गोपाल श्रृंगार का सामान:
बांसुरी, कुंडल, चांदी के कड़े, पगड़ी, माला, टीका, पाजेब या कमरबंध, काजल, मोर पंख
जन्माष्टमी पूजा विधि
1. पूजा स्थल को साफ करें और शांत माहौल तैयार करें।
2. एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं और उस पर श्रीकृष्ण की मूर्ति या चित्र स्थापित करें।
3. भगवान को पंचामृत से स्नान कराएं, फिर शुद्ध जल से धोकर साफ करें।
4. वस्त्र पहनाएं, श्रृंगार करें और उन्हें पालने में झूला झुलाएं।
5. भगवान को भोग अर्पित करें – खासतौर पर मक्खन, मिश्री, फल और पंजीरी।
6. दीपक जलाकर आरती करें और भक्ति गीत या मंत्र गाएं।
7. अंत में प्रसाद वितरित करें और श्रीकृष्ण जन्म का उत्सव मनाएं।
कृष्ण जन्माष्टमी पर घर में करनी है कन्हैया की पूजा? जानें पूजा में लगने वाली जरूरी सामग्री –
Do you want to worship kanhaiya at home on krishna janmashtami? Know the essential materials required for the worship