You are currently viewing दलितों पर अत्याचार के विरोध में बस्तियों में उबाल — बाबू जगजीवन राम चौक से फुटबॉल चौक तक निकाला गया रोष मार्च, भाजपा सरकार का पुतला फूंका

दलितों पर अत्याचार के विरोध में बस्तियों में उबाल — बाबू जगजीवन राम चौक से फुटबॉल चौक तक निकाला गया रोष मार्च, भाजपा सरकार का पुतला फूंका

दलितों पर अत्याचार के विरोध में बस्तियों में उबाल — बाबू जगजीवन राम चौक से फुटबॉल चौक तक निकाला गया रोष मार्च, भाजपा सरकार का पुतला फूंका

जालंधर : दलितों पर हो रहे अत्याचार के विरुद्ध आज बस्तियों के दलित समाज ने एकजुट होकर बाबू जगजीवन राम चौक से लेकर फुटबॉल चौक तक एक विशाल रोष मार्च निकाला। फुटबॉल चौक पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने केंद्र की भाजपा सरकार का पुतला फूंककर अपना गुस्सा जाहिर किया।

यह रोष मार्च और पुतला फूंक प्रदर्शन माननीय चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया श्री बी.आर. गंवई जी तथा एडीजीपी हरियाणा स्वर्गीय वाई. पूरन कुमार (आईपीएस) के समर्थन में आयोजित किया गया।

दलित समाज के नेताओं ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें दलितों का उत्पीड़न कर रही हैं, जिसका पुरज़ोर विरोध किया जाएगा। इस मौके पर समूह धार्मिक, सामाजिक संगठन और राजनीतिक प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गुलज़ारी लाल सारंगल, डॉ. आर.एल. बस्सन, मंगा राम सारंगल, सुरिंदर चौधरी, वी.के. सारंगल, स्वर्ण दास लोच, अश्वनी जंगराल, दर्शन जरेवाल, जी राज अंगुराल, पार्षद पति नवदीप जरेवाल शालू , प्रभु दयाल भगत, शिवम पंसारी, अवतार विरदी, कमल लोच, सुखदेव अंगुराल, गुरप्रसाद लोच, पार्षद पति अयूब खान, पार्षद पवन कुमार, पार्षद मुनीश कलरुपीया, अरुण संदल, रतन लाल मिनिया, बलविंदर बुली, नरेश काका, राजेश धूपर समेत अनेक धार्मिक व सामाजिक संगठनों के सदस्य और आम नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply