You are currently viewing गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने गुरू गोबिंद सिंह स्टेडियम में फहराया तिरंगा

गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने गुरू गोबिंद सिंह स्टेडियम में फहराया तिरंगा

गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने गुरू गोबिंद सिंह स्टेडियम में फहराया तिरंगा

जालंधर : पंजाब में राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस जालंधर में मनाया गया। जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में सूबे के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने कार्यक्रम में झंडा फहराने की रस्म अदा की। उनके साथ इस मौके पर मुख्य सचिव विजय जंजुआ, जालंधर के डीसी जसरप्रीत सिंह, पुलिस कमिश्नर जालंधर कुलदीप चाहल भी थे।

राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने झंडा फहराने की रस्म अदा करने के बाद परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर पुलिस-होमगार्ड और एनएसीसी की टुकड़ियों, एनएसएस के बच्चों और स्कूली बच्चों ने उन्हें सलामी दी। स्कूलों के बच्चों ने भी गणतंत्र दिवस के लिए खासी तैयारी कर रखी थी। बच्चों ने भी राज्यपाल के समक्ष अपनी रंगारंग प्रस्तुति दी।

Leave a Reply