You are currently viewing वो कुछ भी बोलते रहते हैं, देश ने उनका बचपना देख लिया, राहुल गांधी पर बिना नाम लिए पीएम मोदी का हमला – He keeps saying anything, the country has seen his childishness, PM modi attacks rahul gandhi without naming him
वो कुछ भी बोलते रहते हैं, देश ने उनका बचपना देख लिया, राहुल गांधी पर बिना नाम लिए पीएम मोदी का हमला - He keeps saying anything, the country has seen his childishness, PM modi attacks rahul gandhi without naming him

वो कुछ भी बोलते रहते हैं, देश ने उनका बचपना देख लिया, राहुल गांधी पर बिना नाम लिए पीएम मोदी का हमला – He keeps saying anything, the country has seen his childishness, PM modi attacks rahul gandhi without naming him

ज्योति बब्बर – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद पुस्तकालय भवन में मंगलवार को भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए संसदीय दल की बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष, खासकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने राहुल गांधी का बिना नाम लिए उनके हालिया बयानों और व्यवहार को बचपना करार दिया और कहा कि सुप्रीम कोर्ट की फटकार से बड़ा कोई सबक नहीं हो सकता।

पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोग कुछ भी बोलते रहते हैं, ये पूरा देश देख रहा है। उन्होंने बचपना किया है और सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें फटकार लगाई है। इससे बड़ी कोई फटकार नहीं हो सकती। पीएम मोदी का यह बयान चीन से जुड़े मुद्दों पर राहुल गांधी के बयानों और सुप्रीम कोर्ट की ओर से की गई आलोचना के संदर्भ में माना जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में बहस की विपक्ष की मांग को रणनीतिक चूक करार दिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने इस मुद्दे पर बहस की मांग कर खुद अपने ही खिलाफ माहौल बना लिया है। यह बहस विपक्ष पर उलटा असर डालेगी, उन्होंने कहा।

राहुल गांधी पर कोर्ट की प्रतिक्रिया को लेकर पीएम मोदी ने आगे कहा, जब सुप्रीम कोर्ट ने खुद ही कह दिया है, तो हम और क्या कह सकते हैं। यह तो सांड को हमले के लिए आमंत्रित करने जैसा है।

एनडीए बैठक में पीएम मोदी ने यह भी कहा कि संसद में इस तरह की बहसें बीजेपी के पक्ष में जाती हैं। विपक्ष को हर दिन ऐसी चर्चा की मांग करनी चाहिए। यह मेरा क्षेत्र है, भगवान मेरे साथ हैं। ऐसी बहसों की मांग करके विपक्ष ने अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मार ली है, पीएम मोदी ने कहा।

 

वो कुछ भी बोलते रहते हैं, देश ने उनका बचपना देख लिया, राहुल गांधी पर बिना नाम लिए पीएम मोदी का हमला –

He keeps saying anything, the country has seen his childishness, PM modi attacks rahul gandhi without naming him

Leave a Reply