22 जून 2025 का दिन कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। खासकर मेष, तुला और धनु राशि के जातकों को आज का दिन लाभदायक रहेगा। आज चंद्रमा भरणी नक्षत्र से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।
मेष राशि –
आज चंद्रमा की शुभ स्थिति के कारण सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धर्म और अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा।
वृषभ राशि –
दिन की शुरुआत व्यस्तताओं से होगी, लेकिन दोपहर के बाद स्थिति सुधरेगी। ससुराल पक्ष से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। फैशन, वस्त्र और सौंदर्य से जुड़े कारोबार में लाभ होगा।
मिथुन राशि –
करियर में नई दिशा और उन्नति के योग बन रहे हैं। बच्चों की शिक्षा और भविष्य को लेकर चिंतन रहेगा। दांपत्य जीवन में चल रहे मतभेद दूर होंगे। घर के वरिष्ठों से सहयोग प्राप्त होगा।
कर्क राशि –
आज क्रोध और आवेश से दूर रहें। खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन व्यापार में लाभ की संभावना है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। वैवाहिक जीवन में तनाव से बचने की सलाह दी जाती है।
सिंह राशि –
आज का दिन व्यावसायिक रूप से अनुकूल रहेगा। पिता या पैतृक पक्ष से लाभ मिल सकता है। घरेलू पेंडिंग कार्यों को पूरा करने का सही समय है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
कन्या राशि –
आज आपको अपनी पुरानी गलतियों को सुधारने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में रचनात्मक सोच का लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम रहेगा। परिवार में विवाद की स्थिति में धैर्य बनाए रखें।
तुला राशि –
भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार होगा। राजनीतिक या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े जातकों को मान-सम्मान मिलेगा।
वृश्चिक राशि –
आज आपको धन और समय दोनों खर्च करना पड़ सकता है। पारिवारिक उलझनों से तनाव रह सकता है। संतान के करियर को लेकर चिंता बनी रह सकती है। संयमित व्यवहार करें।
धनु राशि –
आज का दिन परिवार के साथ आनंदपूर्वक बीतेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। छात्रों को पढ़ाई पर फोकस करना चाहिए।
मकर राशि –
मानसिक उलझनें रह सकती हैं। खर्च अधिक होगा। जीवनसाथी से मतभेद की संभावना है। कार्यक्षेत्र में मेहनत का उचित फल मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
कुंभ राशि –
आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। बिजनेस में रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। धार्मिक यात्रा का संयोग बन रहा है।
मीन राशि –
भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। परिश्रम से सफलता मिलेगी। नया घर या दुकान लेने की योजना बन सकती है। वरिष्ठों का मार्गदर्शन लाभदायक रहेगा। बच्चों से प्रसन्नता मिलेगी।
22 जून 2025 का राशिफल: मेष, तुला और धनु राशि को वसुमान योग से मिलेगा लाभ, जानें सभी राशियों का राशिफल –
Horoscope of 22 june 2025: Aries, libra and sagittarius will benefit from vasumana yoga, know the horoscope of all zodiac signs