You are currently viewing जालंधर पंजाब में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक जया किशोरी करेंगी गुणगान

जालंधर पंजाब में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक जया किशोरी करेंगी गुणगान

विधायक रमन अरोड़ा ने श्रीमद् भागवत कथा का मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान एवँ स्पीकर और विभिन्न मंत्रियों को दिया निमंत्रण

श्री कष्ट निवारण बालाजी सेवा परिवार के सहयोग से 20 फरवरी से 26 फरवरी तक साईं दास स्कूल ग्राउंड में श्रीमद् भागवत कथा का होगा भव्य आयोजन

जालंधर पंजाब में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक जया किशोरी करेंगी गुणगान

जालंधर : श्री कष्ट निवारण बालाजी सेवा परिवार की और से 20 फरवरी से 26 फरवरी तक पटेल चौंक के नज़दीक साईं दास स्कूल ग्राउंड में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन विधायक रमन अरोड़ा की अध्यक्षता में किया जा रहा है। आयोजन में अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक जया किशोरी जालंधर में पहली बार ठाकुर जी गुणगान करेंगी। जिसको लेकर विधायक रमन अरोड़ा ने पंजाब सरकार के (मुख्यमंत्री) स.भगवंत सिंह मान, विधानसभा (स्पीकर) स.कुलतार सिंह साधवां एवं शहरी निकाय (मंत्री) स.इंद्रबीर सिंह निज्जर, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति (मंत्री) लाल चंद कटारू चक्क एवँ खेल (मंत्री) गुरमीत सिंह मीत हेयर एवँ अन्य मंत्रियों को निमंत्रण दिया।

इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने सभी शहरवासियों को श्रीमद् भागवत कथा में उपस्थित होकर प्रभु चरणों में हाजिरी लगवाने की अपील की। साथ ही विधायक रमन अरोड़ा ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां पूरे जोरों शोरों से चल रही हैं, प्रभु भगतों के लिए ग्राउंड में 125 फुट चौड़ा और 500 फुट लंबा पंडाल लगाया जाएगा जोकि पूरी तरह से वाटरप्रूफ होगा।

Leave a Reply