मोहिंदर भगत ने जालंधर वेस्ट के वार्ड 53 और 54 में बारिश से प्रभावित घरों का किया निरीक्षण
कहा,पंजाब सरकार की ओर से 6,500 रुपये मरम्मत व 1.20 लाख रुपये पूरी तरह टूटे मकानों के लिए उपलब्ध करवाए जाएंगे
जालंधर,7 सितंबर : कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने आज जालंधर वेस्ट के वार्ड नंबर 53 और 54 में उन घरों का निरीक्षण किया गया, जिन्हें पिछले दिनों हुई तेज बारिश के कारण नुकसान पहुँचा है। इस दौरान स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया गया कि पंजाब सरकार की ओर से प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता अवश्य उपलब्ध करवाई जाएगी।
श्री भगत ने बताया कि जिन घरों को आंशिक नुकसान पहुँचा है, उन्हें 6,500 रुपये घर की मरम्मत के लिए दिए जाएंगे।
वहीं जिन परिवारों के घर पूरी तरह टूट चुके हैं, उन्हें 1 लाख 20 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।
इस मौके पर कई नामवर शख्सियतें भी मौजूद रहीं, जिनमें
सीनियर एडवोकेट संदीप वर्मा, सीनियर वर्कर कमल लोच, काला प्रधान, प्रिंस चौहान, सन्नी हंस, सोनू, विनोद बिन्टा, सुंदरी, आशा मेहरा सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल थे।