You are currently viewing जानें कब है राखी का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और भद्रा काल का समय – Know when is the festival of rakhi, the auspicious time to tie rakhi and the time of bhadra kaal
जानें कब है राखी का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और भद्रा काल का समय - Know when is the festival of rakhi, the auspicious time to tie rakhi and the time of bhadra kaal

जानें कब है राखी का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और भद्रा काल का समय – Know when is the festival of rakhi, the auspicious time to tie rakhi and the time of bhadra kaal

भाई-बहन के अटूट प्रेम और रक्षा के पवित्र पर्व रक्षाबंधन 2025 का इंतजार हर साल बड़ी उत्सुकता से किया जाता है। सावन माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाने वाला है। ऐसे में शुभ मुहूर्त में राखी बांधने का सौभाग्य सभी को मिलेगा।

कब है रक्षाबंधन 2025? 

इस बार श्रावण पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 8 अगस्त 2025 को दोपहर 2:12 बजे से होगी और यह 9 अगस्त 2025 को दोपहर 1:21 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के आधार पर रक्षाबंधन 9 अगस्त (शनिवार) को मनाया जाएगा।

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त  

राखी बांधने के लिए शुभ समय 9 अगस्त की सुबह 5:47 बजे से दोपहर 1:24 बजे तक रहेगा। इसके अतिरिक्त:

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:22 से 5:04 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:00 से 12:53 बजे तक

अभिजीत मुहूर्त को सबसे शुभ माना जाता है, ऐसे में आप इस समय में राखी बांधकर अपने भाई के साथ रिश्ते को और मजबूत बना सकती हैं।

क्या इस बार भद्रा का साया रहेगा? 

बीते वर्षों में रक्षाबंधन पर भद्रा काल के कारण राखी बांधने में असमंजस की स्थिति रही थी, लेकिन इस बार भद्रा का साया राखी पर नहीं पड़ेगा। भद्रा काल 8 अगस्त को दोपहर 2:12 बजे से शुरू होकर 9 अगस्त को 1:52 बजे तक रहेगा। चूंकि राखी का पर्व 9 अगस्त को भद्रा समाप्ति के बाद मनाया जाएगा, इसलिए यह समय पूरी तरह शुभ और राखी बांधने योग्य रहेगा।

 

जानें कब है राखी का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और भद्रा काल का समय –

Know when is the festival of rakhi, the auspicious time to tie rakhi and the time of bhadra kaal

Leave a Reply