रिपोर्ट (ज्योति बब्बर ) : जालंधर से एक बेहद दुखद ख़बर आई है। अकाली दल के वरिष्ठ नेता महिंदर सिंह केपी के इकलौते पुत्र रिची केपी (36) की शनिवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार, मॉडल टाउन मार्केट से माता रानी चौक की ओर जा रहे रास्ते पर तेज़ रफ़्तार क्रेटा कार सवार युवक ने एक के बाद एक तीन गाड़ियों को ज़बरदस्त टक्कर मार दी। हादसा इतना भयंकर था कि गाड़ियों के एयरबैग तक खुल गए। इस दुर्घटना में दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। रिची केपी, अकाली नेता महिंदर सिंह केपी के इकलौते बेटे थे, जिनकी अचानक हुई मौत से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
जालंधर में भीषण सड़क दुर्घटना: रिची केपी की मौत, दो गंभीर घायल
- Post author:jpbnews24
- Post published:September 14, 2025
- Post category:Jalandhar
- Post comments:0 Comments
You Might Also Like
जालंधर बाला जी क्रिकेट क्लब ने लुधियाना लाइंस को 3_0 से हराकर श्रृंखला जीती
कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने यातायात उल्लंघन और ईव-टीजिंग के खिलाफ विशेष अभियान फिर से तेज किया – Commissionerate police jalandhar again intensified special drive against traffic violations and eve-teasing