You are currently viewing सरकारी आईटीआई मेहर चंद जालंधर में एनसीसी कैडेट्स ने किया मॉक ड्रिल अभ्यास – NCC cadets conducted mock drill at government ITI mehar chand jalandhar
सरकारी आईटीआई मेहर चंद जालंधर में एनसीसी कैडेट्स ने किया मॉक ड्रिल अभ्यास - NCC cadets conducted mock drill at government ITI mehar chand jalandhar

सरकारी आईटीआई मेहर चंद जालंधर में एनसीसी कैडेट्स ने किया मॉक ड्रिल अभ्यास – NCC cadets conducted mock drill at government ITI mehar chand jalandhar

जालंधर, संदीप – भारतीय सेना द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन शील्ड के अंतर्गत सीमावर्ती इलाकों में नागरिकों को जागरूक करने और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार करने की दिशा में जालंधर के सरकारी आईटीआई मेहरचंद में एक प्रभावशाली मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

यह मॉक ड्रिल डीजीएनसीसी, नई दिल्ली और कर्नल विनोद जोशी, कमांडिंग अफसर, 2 पंजाब बटालियन एनसीसी, जालंधर के निर्देशों पर लेफ्टिनेंट कुलदीप शर्मा के नेतृत्व में आयोजित की गई। इसमें डीएवी कॉलेज और डेवीएट कॉलेज, जालंधर के एनसीसी कैडेट्स ने भी भाग लिया।

लेफ्टिनेंट कुलदीप शर्मा ने बताया कि इस मॉक ड्रिल में कुल 52 एनसीसी कैडेट्स को आपातकाल या युद्ध जैसी विकट परिस्थितियों में घायलों को रेस्क्यू करने और प्राथमिक चिकित्सा देने की विशेष ट्रेनिंग दी गई। कैडेट्स ने ड्रिल को पूर्ण समर्पण और गंभीरता के साथ पूरा किया, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि वे किसी भी आपदा या संकट का सामना करने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने ऑपरेशन शील्ड के अंतर्गत जालंधर सहित पंजाब के सीमावर्ती जिलों को सिविल डिफेंस जिला घोषित किया है, ताकि सेना और नागरिक प्रशासन के बीच समन्वय बेहतर हो सके और किसी भी संभावित खतरे से कुशलतापूर्वक निपटा जा सके।

उल्लेखनीय है कि 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के तहत भी इसी तरह की मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया था, जिसमें एनसीसी कैडेट्स ने अहम भूमिका निभाई थी। इस तरह के आयोजन न केवल युवाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित करते हैं, बल्कि समाज को आपदा प्रबंधन के लिए भी मजबूत बनाते हैं।

इस मॉक ड्रिल को सफल बनाने में कॉलेज के प्रिंसिपल श्री जसमिंदर सिंह, लेफ्टिनेंट जसविंदर ढिल्लों, सीटीओ सुनील ठाकुर, नायब सूबेदार कुलदीप सिंह, हवलदार सुमित राणा और अन्य शिक्षकों का अहम योगदान रहा।

 

सरकारी आईटीआई मेहर चंद जालंधर में एनसीसी कैडेट्स ने किया मॉक ड्रिल अभ्यास –

NCC cadets conducted mock drill at government ITI mehar chand jalandhar

Leave a Reply