ज्योति बब्बर – आयुर्वेद के अनुसार आंवला एक सुपरफूड माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आंवले के साथ-साथ आंवले का पानी भी आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है? इस औषधीय ड्रिंक में विटामिन C, विटामिन A, विटामिन B कॉम्प्लेक्स, आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट जैसे आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को अंदर से मज़बूत बनाते हैं।
कैसे बनाएं आंवले का पानी?
सबसे पहले कुछ ताज़े आंवले लें और उन्हें टुकड़ों में काटें।
इन टुकड़ों को 2-3 कप पानी में उबालें।
जब पानी आधा रह जाए, तो उसे छान लें।
इसे ठंडा होने दें और फिर सुबह खाली पेट पिएं।
नियमित रूप से आंवला वॉटर का सेवन करने पर आपको कुछ ही हफ्तों में असर नज़र आने लगेगा।
आंवले का पानी पीने के जबरदस्त फायदे
– इम्यून सिस्टम को बनाए मजबूत
विटामिन C से भरपूर आंवले का पानी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और संक्रमण से बचाता है।
– वज़न घटाने में सहायक
आंवले का पानी मेटाबॉलिज्म को तेज करता है जिससे कैलोरी बर्निंग प्रोसेस तेज होता है और फैट कम करने में मदद मिलती है।
– गट हेल्थ को सुधारे
फाइबर से भरपूर यह ड्रिंक पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है और पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, अपच, और कब्ज को कम करता है।
– ब्लड शुगर कंट्रोल करे
डायबिटीज मरीजों के लिए भी यह ड्रिंक उपयोगी है। यह ब्लड शुगर को नैचुरली बैलेंस करने में मदद करता है।
– दिल की सेहत सुधारे
इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल कर हार्ट डिजीज़ के खतरे को कम कर सकते हैं।
आंवला ही नहीं, आंवला पानी भी है सेहत के लिए फायदेमंद, जानें सेवन का सही तरीका –
Not only amla, Amla water is also beneficial for health, know the right way to consume it